{"_id":"5977a9b74f1c1bac038b4791","slug":"bjp-leader-crime","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाड़ियां भिड़ने पर भाजपा नेता और छात्रों में टकराव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गाड़ियां भिड़ने पर भाजपा नेता और छात्रों में टकराव
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
Updated Wed, 26 Jul 2017 01:59 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिविल लाइंस के हॉट स्टफ चौराहे पर मंगलवार शाम प्रापर्टी के कारोबार से जुड़े भाजपा नेता विद्या सागर पांडेय की फॉरच्यूनर से इविवि के छात्रों की सफारी में टक्कर लगने पर बखेड़ा हो गया। छात्रों ने पीछा कर गाड़ी रोकी तो भाजपा नेता के गनर ने राइफल तान दी। इस पर हंगामा हो गया। गुस्साए छात्रों ने ट्रैफिक के सीओ और इंस्पेक्टर से भी खींचतान कर ली। पुलिस छात्रों को समझाकर भाजपा नेता को थाने ले गई जहां दो घंटे बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया।
शाम करीब सवा पांच बजे का वाकया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में महामंत्री पद के लिए तैयारी कर रहे अर्पित सिंह और उसके साथी सफारी तथा एक्यसूवी गाड़ी में सिविल लाइंस आए थे। हॉट स्टफ चौराहे पर सफारी में सामने से फॉरच्यूनर ने टक्कर मार दी। सफारी को नुकसान पहुंचा। छात्रों ने पीछा कर सुभाष चौराहे के पास फॉरच्यूनर रोकी। उसमें भाजपा नेता विद्या सागर पांडेय अगली सीट पर मौजूद थे। आरोप है कि बीच वाली सीट से उतरकर नेता के गनर ने छात्रों पर राइफल तानकर गोली मारने की धमकी दी। इस पर छात्र आपे से बाहर हो गए। वे गनर पर हमलावर हुए तो चौराहे पर चेकिंग कर रहे सीओ ट्रैफिक रामप्रकाश और इंस्पेक्टर ट्रैफिक अशोक शर्मा सिपाहियों के साथ पहुंच गए।
मगर आक्रोशित छात्रों ने गनर की पिटाई के चक्कर में पुलिस से भी जमकर खींचतान कर डाली।
खबर पाकर सिविल लाइंस थाने की फोर्स भी पहुंच गई। पुलिस ने गनर को हिरासत में लेकर राइफल जब्त कर ली। फॉरच्यूनर समेत विद्यासागर को थाने ले जाया गया। छात्र उनके खिलाफ मुकदमा लिखकर कार्रवाई पर अड़े थे। देखते ही देखते वहां भाजपा के कई नेता आ गए। उन्होंने पुलिस पर दबाव बनाया कि सुलह करा दी जाए। बातचीत के दौरान पूर्व छात्र नेता विजय द्विवेदी ने छात्रों पर लूट का मुकदमा लिखाने की बात कही तो छात्र भड़क गए। आखिरकार विजय को वहां से हटाया गया तब छात्र सुलह के लिए राजी हुए। छात्रों को क्षतिग्रस्त सफारी की सर्विसिंग के लिए पैसे देने की भी बात कही गई लेकिन छात्रों ने मना कर दिया।