{"_id":"5a23040a4f1c1b686a8b71d1","slug":"bike-grouts-innocence-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की चपेट में आया मासूम, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक की चपेट में आया मासूम, मौत
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sun, 03 Dec 2017 01:20 AM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : graphic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जंघई के मीरगंज थाना क्षेत्र के गोधना बाजार में बाइक सवार बोलेरो से गलत दिशा से ओवरटेक करते समय मासूम बालक को रौंद दिया। जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। परिजन उसे उपचार के लिए मछलीशहर चिकित्सालय ले गए। जहां से गंभीर हालत को देखते हुए डाक्टरों ने जौनपुर रेफर कर दिया जहां रास्ते में ही बालक ने दम तोड़ दिया।
गोधना बाजार में घर के सामने खेल रहे निखिल (7 ) पुत्र अमित सोनी को गलत दिशा से पास लेने के चक्कर में बाइक सवार युवक रौंदते हुए आगे नियंत्रण खोकर गिर पड़ा। ममला गंभीर देख बाइक सवार तीनों युवक बाइक छोड़कर भाग निकले। परिजन निखिल को लेकर मछलीशहर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराए। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होते देख डाक्टरों ने जौनपुर रेफर कर दिया। जहां रास्ते में ही बालक ने दम तोड़ दिया। बालक की मौत के बाद परिजन शव लेकर घर वापस लौट आए। शव देखते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तहरीर लेकर आशीष सिंह पुत्र तीर्थराम सिंह निवासी चिताव के खिलाफ मुकदमा कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।