फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Bicycle rider kills teenager

साइकिल सवार किशोर को बेकाबू ट्रक ने रौंदा

Thu, 14 Jun 2018 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 14 Jun 2018 01:18 AM IST
विज्ञापन
Bicycle rider kills teenager
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
बुधवार को चाचा के यहां से वापस घर लौट रहे साइकिल सवार किशोर को लखनऊ नेशनल हाईवे के मंसूराबाद बाईपास पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। इससे किशोर की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। ट्रक में फंसी साइकिल को चालक गाड़ी के साथ करीब एक किलोमीटर तक घसीट ले गया। गुस्साए लोगों ने ट्रक में तोड़ फोड़ कर दी। और जाम लगाने की कोशिश की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुर्घटना नवाबगंज थाना क्षेत्र के उपाध्याय का पूरा के सामने की है।
विज्ञापन


    नवाबगंज थाना क्षेत्र के जगदीशपुर पूरबनारा गांव निवासी हरिश्चंद्र प्रजापति खेती कर अपना परिवार चलाता है। उसका एकलौता बेटा नीरज कुमार प्रजापति (14) तीन दिन पहले अपने अपने चाचा जगदीश प्रसाद के यहां थाना क्षेत्र के सम्हई उपाध्याय का पूरा गांव गया था। बताया जाता है कि जगदीश प्रसाद के यहां पूजा का कार्यक्रम था। नीरज प्रजापति उपाध्याय का पूरा से बुधवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे अपने घर के लिए साइकिल से निकला था कि लखनऊ नेशनल हाईवे के मंसूराबाद बाईपास पर चढ़ते ही इलाहाबाद की ओर से आ रहे ट्रक ने रौंद दिया।
विज्ञापन


ट्रक इस कदर बेकाबू था कि किशोर की साइकिल दुर्घटना स्थल से करीब एक किलोमीटर दूर तक खींच ले गया मगर वह भागने में कामयाब नहीं हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षत विक्षत शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर दर्दनाक हादसे में हुई किशोर की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने ट्रक में तोड़ फोड़ करते हुए शीशे तोड़ डाले और राजमार्ग जाम करने की कोशिश भी की मगर पुलिस सीओ सोरांव, एसओ नवाबगंज व पुलिस बल की मौजूदगी के चलते कामयाब नहीं हुए। हालांकि करीब आधे घंटे तक यातायात अवश्य प्रभावित रहा। पुलिस ने ट्रक को हिरासत में ले लिया है। लखनऊ नेशनल हाईवे के मंसूराबाद बाईपास पर सड़क हादसे में हुई दर्दनाक मौत का शिकार हुआ नीरज कुमार प्रजापति बहन सन्नो देवी का इकलौता छोटा भाई था। इससे मां विमला देवी समेत परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed