फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Bhojpuri actress hangs in flats in Mumbai

मुंबई में भोजपुरी अभिनेत्री ने फ्लैट में लगाई फांसी

Tue, 20 Jun 2017 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 20 Jun 2017 02:17 AM IST
विज्ञापन
Bhojpuri actress hangs in flats in Mumbai
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
सावधान इंडिया फेम अभिनेत्री कृतिका चौधरी की मौत के बाद मुंबई में एक और नवोदित अभिनेत्री अंजली श्रीवास्तव की रहस्यमय तरीके से मौत हो गई है। इलाहाबाद की रहने वाली भोजपुरी फिल्मों की अभिनेत्री 29 साल की अंजली का शव मुंबई के जूही इलाके में फ्लैट में फंदे से लटका मिला। सोमवार को परिजनों ने फोन से उसके लापता होने की शिकायत की तो पुलिस ने डुप्लीकेट चाभी से फ्लैट का दरवाजा खोला जहां उकसा शव मिला। अभिनेत्री की खुदकुशी से उनके रिश्तेदार और परिवार के  लोग भी यहां स्तब्ध हैं। कोई नहीं समझ पा रहा कि खुशमिजाज अंजली ने ऐसा आत्मघाती फैसला क्यों किया।
विज्ञापन


अंजली उर्फ लवी शहर में मीरापुर से सटे शास्त्री नगर की रहने वाली थीं। उनके पिता प्रेमप्रकाश श्रीवास्तव कारोबारी हैं। मां शीला हैं। अंजली ने कई भोजपुरी फिल्मों कच्चे धागे, दम होई जेकरे में ऊहे गाड़ी खूंटा, लहू के दो रंगे, दीवानगी हद से, अब होई बगावत, ठोक देब तथा हिंदी फिल्म धानी का डीजी कैम में अभिनय किया है। उनकी आखिरी भोजपुरी फिल्म ‘केहू त दिल में बा’थी।  मुंबई पुलिस की प्रवक्ता डीसीपी रश्मि करंदीकर ने बताया कि दो दिन से अंजली के परिजन उनसे फोन पर बात करने की कोशिश कर रहे थे लेकिन कॉल रिसीव नहीं हो रही थी।
विज्ञापन


परेशान होकर परिवार के लोगों ने फ्लैट के मालिक को फोन से जानकारी दी तो उसने 100 नंबर डायल कर पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने डुप्लीकेट चाभी से ताला खोला तो फ्लैट के भीतर अंजली का शव छत के हुक में साड़ी के फंदे से लटका मिला। अभिनेत्री अंजली जुहू लेन स्थित परिमल सोसायटी के फ्लैट नंबर 501 में रहती थी। पुलिस को कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। शव को कूपर हास्पिटल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। डीएन नगर पुलिस ने एडीआर रजिस्टर कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। परिजन और उनके जानने वाले स्तब्ध हैं। अभी फरवरी में ही वह यहां शादी समारोह में शामिल होकर गई थीं। उन्होंने किसी से ऐसी किसी परेशान का जिक्र नहीं किया था जो उनकी मौत का कारण बन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed