फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Bharati VHP, demonstrated in the Collectorate, after breaking the temple in Barahana

बैरहना में मंदिर तोड़े जाने पर भड़की विहिप, कलक्ट्रेट में प्रदर्शन

Sat, 02 Jun 2018 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 02 Jun 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
Bharati VHP, demonstrated in the Collectorate, after breaking the temple in Barahana
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
बैरहना चौराहा स्थित काली मां मंदिर को ध्वस्त किए जाने के विरोध में विश्व हिंदू परिषद से जुड़े लोगों ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इस दौरान विहिप कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन और एडीए के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। विहिप कार्यकर्ताओं के  प्रदर्शन को देखते हुए जिलाधिकारी, एसएसपी, एडीए वीसी समेत तमाम पदाधिकारी मौके पर पहुंच गए। इस दौरान विहिप पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंप कर काली मंदिर सहित सड़क चौड़ीकरण के नाम पर तोड़े गए सभी मंदिरों को निर्माण करवाने एवं दोषी अफसरों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन


विहिप काशी प्रांत के संगठन मंत्री मुकेश जी के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचे विहिप नेताओें ने कहा कि वर्षों पुराने इस मंदिर को क्यों तोड़ा गया। शहर में अन्य धार्मिक स्थल जो अवैध रूप से बने हुए हैं उसे भी प्रशासन द्वारा तोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि मंदिर तोड़े जाने से हिंदू जनमानस में भारी आक्रोश है। कहा गया कि काली मंदिर को दुबारा उसी स्थान पर बनाया जाए, अन्यथा विहिप कार्यकर्ता लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। विहिप पदाधिकारियों की माने तो डीएम सुहास एलवाई ने इस संबंध में उचित कार्रवाई करने का आश्वासन उन्हें दिया। विहिप नेताओं की ओर से इस दौरान डीएम को शहर के अन्य धार्मिक स्थलों की सूची दी गई जो अवैध रूप से बने हुए हैं। इस दौरान प्रांत मंत्री विमल प्रकाश, प्रांत उपाध्यक्ष विनोद अग्रवाल, रविंद्र मोहन गोयल, अमित पाठक, शिवेंद्र द्विवेदी, विजय पांडेय, अभिमन्यु शाही, सर्वेश मिश्र, आशीष सिंह, विपिन गुप्ता आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में विहिप के अखिल भारतीय धर्मयात्रा महासंघ की ओर से भी डीएम को ज्ञापन सौंप कर बुधवार की देर रात मंदिर गिराए जाने की निंदा की गई। इस दौरान अमित आलोक पांडेय, राजीव टंडन, जय बहादुर, गौरीश आहुजा, पवन श्रीवास्तव, प्रदीप जायसवाल, विनय दुग्गल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


काली मंदिर गिराये जाने की भाजपाइयों ने भी निंदा की है। भाजपा के मीडिया प्रभारी पवन श्रीवास्तव ने कहा कि एडीए द्वारा हिंदुओं की आस्था और श्रद्धा का पौराणिक मंदिर विकास के नाम पर रात के अंधेरे में गिराया गया जो निंदनीय है। उन्होंने डीएम से वार्ता कर पुन: मंदिर निर्माण की मांग की। भाजपा नगर अध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि पार्टी मंदिर गिराने के पक्ष में नहीं है। एडीए वीसी से कहा गया है कि वहां बगल में मंदिर का निर्माण करवाया जाए। भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य नरेंद्र देव पांडेय ने भी मंदिर गिराये जाने की कड़े शब्दों में निंदा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


समाजवादी पार्टी की वरिष्ठ नेता मंजू यादव ने कहा कि मंदिर तोड़े जाने के विरोध में बृहस्पतिवार की रात सपाइयों और स्थानीय लोगों ने ही विरोध किया था। तब हिंदू वादी संगठन का कोई भी नेता मौके पर नहीं था। उन्होंने कहा कि अब तमाम संगठन घड़ियाली आंसू बहाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अपर जिला मजिस्ट्रेट, एडीए के जोनल अफसरों आदि से वार्ता कर काली मंदिर को ट्रांसफार्मर के पीछे वाले स्थान पर स्थानातंरित किए जाने की बात चल रही है। कहा कि भाजपा की राजनीतिक रोटी सेंकने का काम कर रही है। इस दौरान सरस्तवी साहू, दिलीप कुमार दुबे, शिव विशाल, विनय केसरवानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed