{"_id":"586412454f1c1b724feeafb0","slug":"bamruali-crime","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्चस्व की खुन्नस में फायरिंग और पथराव ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वर्चस्व की खुन्नस में फायरिंग और पथराव
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
Updated Thu, 29 Dec 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धूमनगंज के बमरौली गांव में बुधवार की दोपहर वर्चस्व की खुन्नस में दो गुटों में टकराव हो गया। महीनों की तनातनी में पान की दुकान पर खड़े एक युवक को घेरकर दूसरे गुट के आधा दर्जन लोगों ने हमला कर दिया। उसे बंदूक की बट, लात-घूंसों से पीटकर लहूलुहान कर दिया। शोरगुल सुनकर लोग जुटे और पथराव करते हुए हमलावरों को खदेड़ लिया। घबराए हमलावरों ने दहशत फैलाने के लिए फायरिंग भी की। जिसमें बच्चे समेत तीन लोग छर्रा लगने से घायल हो गए। घटना से आक्रोशित लोगों ने जीटी रोड पर चक्काजाम कर दिया। सूचना पर सीओ सिविल लाइंस समेत कई थानों की फोर्स पहुंची। तब जाकर माहौल शांत हुआ। पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एक दोनाली बंदूक भी बरामद हुई है।
बमरौली गांव का चांद बाबू उर्फ इब्राहिम पुत्र जाहिद मैजिक चलाता है। उसका गांव के ही मसीउद्दीन, वजुद्दीन से कई महीने से वर्चस्व की खुन्नस में झगड़ा चल रहा है। पहले भी मारपीट और फायरिंग हुई है। तीन दिन पहले भी चांद बाबू का इन लोगों से गाड़ी खड़ी करने को लेकर झगड़ा हुआ था। तब दूसरे पक्ष के लोगों ने उसे देख लेने की धमकी दी थी। बुधवार दोपहर बमरौली प्राथमिक विद्यालय के पास चांद बाबू पान की दुकान पर खड़ा था। इसकी भनक दूसरे गुट के लोगों को हो गई। मसीउद्दीन ने अपने लोगों को फोन कर बुला लिया और चांद बाबू पर हमला कर दिया। मारपीट से अफरातफरी मच गई।
शोरगुल सुनकर चांद बाबू के घर की महिलाएं-पुरुष लाठी,डंडे और पत्थर लेकर दौड़े। भीड़ देखकर हमलावर दहशत में आकर भागे तो ग्रामीणों ने पथराव करते हुए उन्हें खदेड़ लिया। भाग रहे हमलावरों ने जवाब में कई राउंड फायरिंग की तो गांव में खलबली मच गई। छर्रा लगने से एक महिला गुड्डन, सात साल का बच्चा अर्सलान और गांव का मुजाहिद लहूलुहान हो गए। खून देखकर ग्रामीणों का गुस्सा और भड़क गया। सैकड़ों की संख्या में लोग जीटी रोड पर खटिया डालकर बैठ गए। जिससे जाम लग गया। खबर पाकर सीओ डीपी तिवारी, धूमनगंज, कैंट और सिविल लाइंस पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। पूछताछ के बाद घेरेबंदी कर पुलिस ने मसीउद्दीन, कासिम,वासिद को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में चांदबाबू की तहरीर पर मसीउद्दीन, रानू, वासिद, कासिम, नदीम, माजिद समेत सात पर केस दर्ज हुआ। सीओ ने बताया कि वर्चस्व को लेकर मारपीट, फायरिंग हुई थी। सात के खिलाफ मुकदमा लिखकर फरार आरोपियेां की तलाश में दबिश दी जा रही है।