{"_id":"5b47b8684f1c1b77468b63c2","slug":"baby-body","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चे का शव रखकर दो घंटे तक लगाए रखा जाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बच्चे का शव रखकर दो घंटे तक लगाए रखा जाम
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Fri, 13 Jul 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक दिन पहले बारिश के दौरान पानी में बहने से बच्चे की मौत के मामले को लेकर सलोरी में बृहस्पतिवार को जमकर हंगामा हुआ। मृत बच्चे का शव रखकर परिजनों और मोहल्ले के लोगों ने ईश्वर शरण चौराहे पर जाम लगा दिया। सूचना पर पुलिस के साथ ही प्रशासनिक अफसर भी पहुंचे। मुआवजे व एफआईआर के आश्वासन पर मामला शांत हुआ और इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका।
बुधवार को भारी बारिश के दौरान सलोरी स्थित विकास विद्यालय हरिजन आश्रम परिसर में काफी मात्रा में पानी जमा हो गया था। पानी का दबाव विद्यालय की जर्जर हो चुकी बाउंड्री सह नहीं सकी और ढह गई। यहां से निकला पानी मोहल्ले में घुस गया। इस दौरान तेज बहाव में मोहल्ले के ही अनिकेत (12), आदित्य (13), दीपक वर्मा (12) एवं शिखर (13) बह गए। कुछ देर बाद अनिकेत स्कूल की दीवार के सामने स्थित गली में आखिरी मकान के नाले के पास मृत पड़ा था। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने मृत बच्चे का शव रखकर ईश्वर शरण चौराहे पर जाम लगा दिया। शाम करीब चार बजे शुरू हुए जाम की सूचना पर चौकी पुलिस पहुंची लेकिन लोग हटने को तैयार नहीं हुए। तब तक मोहल्ले के भी सैकड़ों लोग जुट गए। जानकारी पर कर्नलगंज के साथ ही शिवकुटी व जार्जटाउन थाने से भी फोर्स बुलाई गई।
कुछ देर बाद सीओ आलोक मिश्रा भी पहुंचे लेकिन उनकी एक नहीं सुनी गई। इसके एसडीएम सदर आयुष चौधरी मौके पर पहुंचे। परिजन मुआवजा और विद्यालय के प्रधानाचार्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग कर रहे थे। एसडीएम ने दैवीय आपदा कोष से चार लाख मुआवजा व प्रधानाचार्य के खिलाफ उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया तब जाकर लोग शांत हुए और करीब छह बजे जाम खत्म कराया जा सका। जिसके बाद शव अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया। सीओ आलोक मिश्रा ने बताया कि परिजन मुआवजे की मांग कर रहे थे जिस पर एसडीएम की ओर से आश्वासन दिया गया है। कोई तहरीर मिलती है तो उचित कार्रवाई की जाएगी। उधर मौके पर पहुंचे एसडीएम सदर ने बताया कि मृतक बच्चे के परिजनों को दैवीय आपदा कोष से चार लाख रुपये का मुआवजा दिलवाया जाएगा।
विज्ञापन
उधर अनिकेत की मौत पर परिवार में कोहराम मचा रहा। बहनों और पिता का रो-रोकर बुरा हाल था। अनिकेत की मां की दो साल पहले मौत हो चुकी है। घर में पिता घनश्याम गुप्ता हैं जो टेलर हैं। दो बड़ी बहनें बड़ी ऋचा व खुशी हैं। अनिकेत का शव पोस्टमार्टम के बाद घर लाया गया तो बहनों में चीख-पुकार मच गई। उधर पिता घनश्याम बदहवास सा हो गया था। उनकी हालत देख मोहल्लेवालों की भी आंखें नम हो गईं। लोग परिवारवालोें को ढ़ांढस बंधाते रहे।
उधर बुधवार को ही तेज बहाव में बह गए शिखर का 24 घंटे बाद भी पता नहीं चल पाया। पुलिस दिन भर बच्चे की तलाश में लगी रही। उसके परिजनों में कोहराम मचा रहा। मां चंदा का रो-रोकर बुरा हाल था। उनके पति जयप्रकाश की डेढ़ वर्ष पहले मौत हो चुकी है। पुलिस का कहना है कि बच्चे की तलाश की जा रही है। बता दें कि घटना के दौरान पानी में बह गए आदित्य एवं दीपक कुछ देर बाद ही सुरक्षित मिल गए थे। जबकि शिखर का कुछ पता नहीं चल सका था।