फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Axis Bank official reveals four police officers

एक्सिस बैंक के अधिकारी के खुलासे से चौके पुलिस अफसर

Sun, 30 Jul 2017 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 30 Jul 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
Axis Bank official reveals four police officers
axis bank and max newyork life insurance logo - फोटो : file photo
एक्सिस बैंक में गबन के आरोपी बैंक अधिकारीू के खुलासे के बाद शिक्षण संस्था के कुलपति सहित दस अफसरों को पूछताछ के लिए सोमवार को एसपी क्राइम और सीओ कर्नलगंज ने तलब किया है। इस बारे में सीआरपीसी की धारा 160 के तहत समन जारी किए हैं। जिनमें ुउनको साक्ष्य के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं। इसी के बाद जांच अधिकारी बैंक में 2013 से लेकर 2016 तक तैनात 67 अफसर और उनके आडिटरों को तलब करेगी। उसी के बाद ही जांच किसी निष्कर्ष पर पहुंचेंगी। अफसरों के अनुसार फिलहाल गबन 22.39 करोड़ का है। विस्तार से जांच होने ृपर इसकी राशि में बढ़ोत्तरी भी हो सकती है।
विज्ञापन


अमर उजाला ने अप्रैल के महीने में सबसे पहले सिविल लाइंस स्थित एक्सिस बैंक में इस गबन का खुलासा किया था। उसी के बाद एसएसपी के आदेश पर दो लोगों के खिलाफ थाना सिविल लाइंस में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। तीन हीने तक इस मामले में पुलिस की चुप्पी रही। जुलाई के पहले सप्ताह में बैंक प्रबंधन ने इस प्रकरण की सीबीआई जांच के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर की तो स्थानीय स्तर पर पुलिस ने जांच में तेजी पकड़ी थी। एसएसपी ने जांच अधिकारी सीओ कर्नलगंज बनाए। उनके  साथ जांच के लिए एसपी क्राइम की अध्यक्षता में विशेष टीम बनाई गई। यह टीम हाईकोर्ट के निर्देश पर जांच कर रही है।
विज्ञापन


शुक्रवार को गिरफ्तार बैंक अधिकारी कमाल अहसान के सीआरपीसी 161 के तहत एसपी क्राइम की मौजूदगी में सीओ कर्नलगंज ने बयान लिए तो उसमें शिक्षण संस्था के कुलपति सहित 10 लोगों के नाम भी सामने आए। इसीलिए इन सभी को जांच में सच्चाई उजागर करने में मदद के लिए सोमवार को तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘हाईकोर्ट के आदेश पर गबन की जांच की जा रही है। आठ अगस्त को अदालत में प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करनी है। इसलिए शिक्षण संस्था के अफसरों को भी हकीकत जानने के लिए तलब किया है। उनके बाद फिर बैंक के अफसर और प्रबंधन को सुना जाएगा। उसी के बाद इस मामले में चार्जशीट दाखिल होगी।’ बृजेश कुमार मिश्रा, एसपी क्राइम
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed