फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Ashok Singhal 's private secretary entered the house by assault Smakion

अशोक सिंहल के निजी सचिव के घर में घुसे स्मैकियों ने की मारपीट

Sat, 11 Jul 2015 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 11 Jul 2015 01:38 AM IST
विज्ञापन
नैनी(इलाहाबाद)। विहिप के अंतर्राष्ट्रीय संरक्षक अशोक सिंहल के निजी सचिव के घर में घुसकर कुछ स्मैकियों ने शुक्रवार को महिलाओं से मारपीट कर धमकी दी। कंट्रोल रूम की सूचना पर पुलिस के पहुंचते ही मारपीट करने वाले स्मैकिये भाग निकले। मामला नैनी क्षेत्र के मानस नगर मोहल्ले का है।
विज्ञापन


नैनी के मानस नगर मोहल्ले के रहने वाले विवेक पांडेय विहिप के अंतर्राष्ट्रीय संरक्षक अशोक सिंहल के निजी सचिव हैं। शुक्रवार को वह शहर गये थे। घर में महिलायें और उनके पिता गुलाब राज पांडेय थे। विवेक ने बताया कि उनके घर के सामने मानस पार्क है। जहां रोज सुबह से शाम तक हर वक्त स्मैकियों का जमावड़ा लगा रहता है। वहां जुटने वाले नशेड़ी मोहल्ले की आने जाने वाली लड़कियों के साथ आसपास के घरों में रहने वाली महिलाओं पर छींटाकशी करते हैं। कई बार शिकायत करने पर पुलिस ने स्मैकियों को खदेड़ा लेकिन आये दिन वहां उनका जमावड़ा रहता है। शुक्रवार को विवेक शहर में थे। उसी दौरान स्मैकिये पार्क में बैठकर नशा करते समय हंगामा कर रहे थे।
विज्ञापन


स्मैकियों ने उनके घर की महिलाओं पर छींटाकशी शुरू कर दी। महिलाओं ने उन्हें मना किया तो स्मैकियों ने उनके साथ अभद्रता शुरू कर दी। विरोध करने पर घर में घुसकर महिलाओं से मारपीट करने लगे। उनके पिता गुलाब राज पांडेय ने विरोध किया तो सभी ने उनके साथ भी मारपीट की। महिलाओं ने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल को दी तो मौके पर पहुंची पुलिस को देेख सभी भाग खड़े हुए। शहर से लौटने के बाद जानकारी होने पर विवेक ने नैनी कोतवाली में तहरीर दी। मामले में देर रात तक रिपोर्ट नहीं लिखी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed