फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Arrested in murder of Dalit girl

दलित युवती की हत्या में आरोपी गिरफ्तार

Fri, 27 Jul 2018 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 27 Jul 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
Arrested in murder of Dalit girl
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
मऊआइमा थाना क्षेत्र के नई बस्ती ठेंगई का पुरा गांव में बुधवार की रात दलित युवती की धारदार हथियार से हत्या के मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। घर वालों के मुताबिक पानी भरने के विवाद में पड़ोसी युवक ने उसे मार डाला। फिलहाल पुलिस दोनों के मोबाइल की काल डीटेल्स निकलवाकर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


नई बस्ती ठेंगई का पुरा मजरा परमानंदपुर गांव गांव निवासी राजमणि शहर में रहकर रिक्शा चलाता है। पत्नी श्यामवति मेहनत मजदूरी कर बच्चों रिंकी (19), राहुल (12), शिवम (9) तथा राजेश (5) का पेट पालती है। बुधवार की रात श्यामवति बुधवार की रात बच्चों के साथ खाना खाकर अपने घर के बरामदे में सो गई। देर रात रिंकी की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। हत्या कितनी नृशंसता से की गई, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि रिंकी की उंगली काट दी गई। गले पर एक के बाद एक कई वार किए गए। इसी बीच चीख पुकार सुनकर श्यामवति तथा अन्य लोग जागे। तब तक कातिल भाग निकला था। ग्रामीण जब पहुंचे तो वहां रिंकी की रक्तरंजित लाश पड़ी हुई थी। मौके पर छीना झपटी और संघर्ष के काफी निशान थे। सुबह सूचना पर एसपी गंगापार सुनील कुमार सिंह, सीओ सोरांव जितेंद्र गिरी पुलिस फोर्स के साथ गांव पहुंचे। श्यामवति की तहरीर पर पड़ोसी जय नाथ यादव पुत्र अलगू यादव के खिलाफ हत्या समेत एससी,एसटी एक्ट के तहत के तहत केस दर्ज कराया गया। श्यामवति के मुताबिक जयनाथ गांव का दबंग है। उसके भाई से रिंकी का पानी भरने को लेकर विवाद हुआ था तो उसने धमकी दी थी। सीओ के मुताबिक आरोपी युवक को पकड़ लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। लड़की और आरोपी के कॉल डीटेल्स निकलवाए जा रहे हैं। पता किया जा रहा है कि मामला पानी भरने का ही था या भी कोई बात है।
विज्ञापन


मऊआइमा। आरोपी जय नाथ यादव इलाके का दबंग है। एसपी गंगापार सुनील कुमार सिंह के मुताबिक वह प्रतापगढ़ से जेल जा चुका है। वह इन दिनों बाहर रहता है। तीन दिन पहले ही वह गांव लौटा था। उसके बारे में और जानकारी की जा रही है। घटना वाली रात उसकी लोकेशन तथा अन्य बातों के बारे में जानकारी ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


---नल पर पानी भरने को लेकर युवती की हत्या किए जाने का मामला बताया जा रहा है। परिजन की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
---जितेंद्र गिरी, सीओ-सोरांव।

फोटो-101 दलित युवती की हत्या के बाद घर पर जुटे ग्रामीण,
102 बदहवास मां तथा अन्य परिजन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed