फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Armored Firing at Career Coaching Center

कैरियर कोचिंग सेंटर में ताबड़तोड़ फायरिंग

Tue, 20 Jun 2017 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 20 Jun 2017 02:17 AM IST
विज्ञापन
Armored Firing at Career Coaching Center
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
शहर के भीड़भाड़ वाले इलाके सिविल लाइंस में कमला नेहरू रोड पर कैरियर कोचिंग सेंटर में दिनदहाड़े फिल्मी स्टाइल में ताबड़तोड़ फायरिंग करके दहशत फैला दी गई। इस घटना से कोचिंग के आसपास भी अफरातफरी मच गई। थोड़ी देर में घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने वायरलेस करके शहर के प्रमुख इलाकों में दो बाइक पर सवार चार युवकों की तलाश कराई लेकिन उनका पता नहीं चल सका। यह भी जानकारी नहीं हो पाई कि फायरिंग करने वाले कोचिंग सेंटर के संचालक से क्या चाहते थे।
विज्ञापन


कोचिंग संचालक जफर बख्स का कहना है कि शाम को पांच बजे कोचिंग सेंटर में क्लास चल रही थी। तभी दो बाइक पर चार युवक आए। उनमें से एक युवक के हाथ में दो पिस्टल लगी थी। दोनों पिस्टलों से उस युवक ने ताबड़तोड़ छह फायर किए और साथी संग भाग निकला। फायरिंग से गेट पर लगा शीशा टूट गया। कुछ और सामान को क्षति हुई है। अंदर रिसेप्शन पर बैठी युवती भी फायरिंग में बाल-बाल बची है। गोलियां तड़तड़ाईं तो वह बेहोश हो गई।
विज्ञापन


थाना प्रभारी सिविल लाइंस सुनील कुमार ने बताया कि फायर करने वालों के बारे में पता लगाया जा रहा है। कोचिंग सेंटर संचालक से फुटेज मांगे गए तो पता चला कि उनका सीसीटीवी खराब है। इस रोड पर स्थित अन्य कार्यालयों के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं। जल्द ही माहौल खराब करने वालों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फायरिंग की वजह रंगदारी हो सकती है या फिर कोई और मामला। कोचिंग संचालक का बाल भारती के नाम से एक स्कूल भी चलता है। हो सकता है कि कोचिंग या स्कूल को लेकर किसी से कोई बात हो गई हो। उसी के रिएक्शन में बाइक सवारों ने फायरिंग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed