फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Another lawsuit against former MLA Vespati

पूर्व विधायक वाचस्पति के खिलाफ एक और मुकदमा

Sun, 13 Aug 2017 02:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 13 Aug 2017 02:29 AM IST
विज्ञापन
Another lawsuit against former MLA Vespati
g
भूमाफिया के खिलाफ अभियान के तहत पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने पूर्व विधायक वाचस्पति सहित डेढ़ दर्जन लोगों के खिलाफ सरकारी जमीन कब्जाने की रिपोर्ट राजस्व टीम ने दर्ज कराई है। बमरौली के निकट शांतिपुरम में तहसील सदर की गाटा नंबर 320 व 323 बंजर और चरागाह की जमीन पर अवैध कब्जा करके ज्ञानी देवी को बेच दिया गया। थाना धूमनगंज में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में पूर्व विधायक के अलावा हरिशचंद्र केशरवानी को भी नामजद किया गया है। माफिया ने गंगा की जमीन को नहीं छोड़ा है। गंगा के नाम पर दर्ज किनारे की जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया गया था।
विज्ञापन


इस मामले में छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। थाना कर्नलगंज में लेखपाल श्यामलाल ने छोटा बघाड़ा के रहने वाले विजय मिश्रा, मनोज कुमार कुशवाहा, राम सेवक और भइयन के खिलाफ अवैध कब्जा कर राजकीय संपत्ति को क्षति पहुंचाने का मुकदमा दर्ज कराया है। थाना शिवकुटी में भी लेखपाल बृजपाल कुशवाहा ने शिवकुटी के चंदन कुमार, शिवकुमार, रामू, सतीशपुरी तथा तेलियरगंज के करन सिंह और राम सिंह यादव के खिलाफ गंगा के नाम दर्ज नदी किनारे अवैध कब्जा और उसको क्षति पहुंचाने का मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन


बेली कछार में अजय गुप्ता, जुल्फिकार अहमद, किसाम, प्रेमा देवी, कन्हैयालाल, राम कुमार, लक्ष्मी देवी और इरफान के खिलाफ कछार की जमीन पर अवैध कब्जा करने का मुकदमा लेखपाल ने थाना कैंट में दर्ज कराया है। पुलिस ने कैंट में शांतुन राजवंशी सहित दस लोगों के खिलाफ गुंडा एक्ट में कार्रवाई की है।.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed