{"_id":"b7dd71231be25810c2a85d8391346d89","slug":"ambedkar-hostel-superintendent-been-bombed-house-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबेडकर छात्रावास के अधीक्षक के घर बमबाजी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अंबेडकर छात्रावास के अधीक्षक के घर बमबाजी
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
Updated Sat, 07 Feb 2015 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद। समाज कल्याण विभाग के सलोरी स्थित अंबेडकर छात्रावास से बाहर किए गए छात्रों ने शुक्रवार को जमकर उत्पात मचाया। बाहर किए गए छात्रों ने दिन में तो हॉस्टल में पत्थरबाजी, तोड़फोड़ की ही, शाम को अधीक्षक गरुण मौर्य के घर पर हमला बोल दिया। हॉस्टल परिसर स्थित अधीक्षक के आवास पर रात में नौ बजे एक के बाद कई बम फेंके गए। छर्रे लगने से हॉस्टल के तीन छात्र अवनीश, प्रफुल्ल और जितेंद्र जख्मी हो गए।
खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और बवाल करने वालों को खदेड़ दिया। कुछ छात्र तो लाइन पार कर भाग गए लेकिन कुछ हॉस्टल में ही दुबक गए। पुलिस ने एक-एक कमरे की तलाशी ली और दो युवकों को मौके से दबोच लिया। इसमें एक निकाला गया छात्र अंकित कुमार और दूसरा ममफोर्डगंज का अजय है। दोनों को जमकर धुना गया और थाने ले आया गया।
बमबाजी के मामले में अधीक्षक की तहरीर पर हॉस्टल से निकाले गए मनोज भारतीय, अरविंद कुमार सरोज, नरेश, विनोद, प्रकाश उर्फ रिक्की, समीर कुमार आदि के खिलाफ जानलेवा हमला करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने, तोड़फोड़ की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। पकड़े गए दोनों युवक हॉस्टल के कमरे में तख्त के नीचे छिप कर बैठे थे। पुलिस ने बवाल करने वालों के खिलाफ काफी सख्ती की।
विज्ञापन
एसपी सिटी राजेश यादव, सीओ चतुर्थ वीरेंद्र कुमार के साथ पहुंची फोर्स ने बवाल करने वालों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। जब पुलिस ने लाठी भांजनी शुरू की तो सुबह से सुलग रहे हॉस्टल के आसपास सन्नाटा पसर गया। हॉस्टल में बवाल अवैध रूप से डटे छात्रों को बाहर करने के बाद शुरू हुआ। अभियान एक फरवरी को चला था। इसके बाद सुरक्षा के मद्देनजर हॉस्टल में पीएसी तैनात कर दी गई थी। पीएसी के हटते ही बाहर निकाले गए छात्र उत्पात पर उतारू हो गए। एसपी सिटी ने बताया कि नामजद छात्रों की तलाश की जा रही है। सुरक्षा के मद्देनजर फोर्स भी तैनात कर दी गई है।