फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   allahabad news

घर के भीतर से किया लड़की का अपहरण

Sat, 30 Jan 2016 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद Updated Sat, 30 Jan 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
allahabad news
शहर के जार्जटाउन इलाके में घर के भीतर से नाबालिग लड़की का अपहरण कर लिया। लड़की का पिता बलिया से यहां आकर कुलभाष्कर आश्रम डिग्री कॉलेज के पास लकड़मंडी में रहकर कबाड़ का काम करता है। उसकी बेटी के अपहरण करने वाले भी कबाड़ का ही काम करते हैं। इस मामले में जार्जटाउन थाने की पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ घर में घुसकर अपहरण करने का नामजद मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


बलिया में सिकंदराबाद इलाके का एक व्यक्ति परिवार सहित यहां कुलभाष्कर लकड़मंडी के निकट रहकर कबाड़ के सामान खरीदने और बेचने का धंधा करता है। आरोप है कि बृहस्पतिवार दोपहर करीब तीन बजे शिवकुटी में बारूदखाना मुहल्ले का फारूख, राजू, अक्षय, मिथुन भारतीय, गंगा हेला, मेडिकल चौराहे का करन और विनय उसके घर में घुसे और उसकी नाबालिग बेटी को खींचकर ले जाने लगे। विरोध पर उन लोगों ने परिवार के लोगों से गालीगलौज करते हुए मारपीट की जान से मारने की धमकी भी दे डाली। लड़की को लेकर अपहर्ता भाग गए। पिता ने जार्जटाउन थाने जाकर शिकायत की तो पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया। इस घटना से इतर, जार्जटाउन के ही अल्लापुर से भी एक छात्रा के गायब होने पर केस दर्ज किया गया। परिजन खोजते रहे लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल रहा था। हालांकि वह दूसरे रोज खुद घर आ गई। प्रभारी थानाध्यक्ष जार्जटाउन शुभनाथ साहनी के मुताबिक, मां से झगड़े के बाद छात्रा गुस्से में अपनी बुआ के घर चली गई थी। उसके लौटने पर केस खत्म कर दिया गया है।
विज्ञापन


 बरेली से अपने प्रेमी के साथ भागने के बाद इलाहाबाद हाईकोर्ट में पेश होने आई युवती को उसके परिवार के लोग हाईकोर्ट परिसर से जबरन खींचकर गाड़ी में उठा ले गए। युवती के प्रेमी की शिकायत पर कैंट थाने में नामजद केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैंट थाने की एसएसआई सती सिंह चौहान के मुताबिक, बरेली इलाके में भमौरा थाने के देवरा गांव निवासी सोनू गुप्ता उर्फ पिंटू का एक युवती से प्रेम संबंध था। कुछ दिन पहले वह उसे भगा ले गया और शादी कर ली। मगर लड़की के घरवालों ने उसके खिलाफ अपहरण का केस दर्ज करा दिया। सोनू ने वकीलों से बातकर हाईकोर्ट में याचिका दायर कर दी थी कि वे दोनों शादी रचा चुके हैं। उन्हें परेशान किया जा रहा है। 21 जनवरी को वह अपनी प्रेमिका के साथ हाईकोर्ट में पेश होने आया था। तभी दोपहर में हाईकोर्ट परिसर से ही प्रेमिका को उसके घरवालों ने पकड़ा और अपने साथ जबरन खींचकर ले गए। शिकायत पर बरेली के रामदेव, शकुंतला, गोपाल समेत कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर लिखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed