फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   allahabad news

सूबेदारगंज में युवक को जिंदा जलाकर मार डाला

Tue, 19 Jan 2016 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद Updated Tue, 19 Jan 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
allahabad news
 शहर के सूबेदारगंज इलाके में रेलवे स्टेशन के निकट रविवार आधी रात एक युवक को जिंदा जलाकर मार डाला गया। स्टेशन पर तैनात आरपीएफ (रेलवे सुरक्षा बल) के जवानों ने युवक को जलता देख पास जाकर आग बुझाने की कोशिश की, साथ ही कंट्रोल रूम में फोन से खबर दी। मौके पर धूमनगंज थाने की पुलिस पहुंची तो युवक की मौत हो चुकी थी। शव को पोस्टमार्टम हाउस में रख दिया गया। मारा गया युवक कौन था? वह कहां का रहने वाला था? किन लोगों ने उसे मार डाला और क्यों? यह फिलहाल रहस्य बना है। पुलिस मृतक की पहचान कराने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन


रविवार देर रात करीब एक बजे का वाकया है। सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन पर तैनात आरपीएफ के जवानों को कुछ दूर पर सीएसटी रोड किनारे रेलवे लाइन के पास आग का गोला नजर आया। वे पास पहुंचे तो वहां एक  युवक को जलता देखा। आरपीएफ जवान फौरन आसपास से मिटट्ी उठाकर डालने लगे, मगर आग बुझने तक में युवक की मौत हो चुकी थी। उन्होंने 100 नंबर पर कंट्रोल रूम को सूचना दी तो कुछ देर बाद धूमनगंज थाना प्रभारी एमएस देव वहां पहुंचे। मृतक लगभग 35 साल का युवक था। उसके शरीर पर कमीज और पैंट थी जो आग में तकरीबन जल गई थी।
विज्ञापन


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचा दिया। इंस्पेक्टर धूमनगंज ने सोमवार रात बताया कि मारे गए युवक की पहचान नहीं हो सकी है। इलाहाबाद के साथ ही कौशाम्बी पुलिस को भी इस बारे में जानकारी दी गई है ताकि किसी आदमी के गुम होने की खबर आए तो परिजनों को पोस्टमार्टम हाउस भेजकर शव की शिनाख्त कराई जा सके। शक है कि युवक को पहले मारा गया, फिर उसकी पहचान छुपाने के लिए बेहोशी की हालत में पेट्रोल या मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी गई। यह भी तय है कि उसे वहां तक किसी फोर व्हीलर में लाया गया होगा। मारे गए युवक की पहचान होने पर ही हत्याकांड की जांच आगे बढ़ सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed