{"_id":"cfcee677f8b87bfa9380571ea8c85a01","slug":"allahabad-news-hindi-news-594","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्स छीनकर भाग रहे बदमाश को खूब धुना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पर्स छीनकर भाग रहे बदमाश को खूब धुना
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Fri, 08 Jan 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिविल लाइंस इलाके में नवाब यूसुफ रोड पर बृहस्पतिवार दोपहर रिक्शा सवार महिला का पर्स छीनकर भाग रहे बाइक सवार बदमाश को लोगों ने घेरकर दबोचा और जमकर पीटने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। साथ ही बदमाश से पर्स लेकर महिला को सौंप दिया गया।
मुंडेरा इलाके में रहने वाली सुमित्रा सिंह अपनी बेटी के साथ बृहस्पतिवार को सिविल लाइंस में खरीदारी के लिए आई थीं। दोपहर बाद वह रिक्शा पर पानी टंकी चौराहा की तरफ जा रही थीं जहां से उन्हें ऑटो में मुंडेरा में अपने घर लौटना था। रिक्शा नवाब यूसुफ रोड पर वाल्मिीकि चौराहा के आगे सुलभ काम्पलेक्स के पास से गुजर रहा था तभी बाइक पर पीछे से आए एक बदमाश ने सुमित्रा के हाथ पर झपट्टा मारकर पर्स छीन लिया।
एक हाथ से हैंडल पकड़कर पर्स छिनैती के चक्कर में बाइक लड़खड़ा गई। इतने में लोगों ने सुमित्रा की चीख सुनकर बाइक घेर ली। वैसे भी वहां गाड़ियों की लाइन लगी थी। बाइक सवार बदमाश को दबोचकर लोगों ने पर्स लेकर सुमित्रा को वापस किया। फिर उसे जमकर पीट दिया। पता चला कि वह खुल्दाबाद इलाके का रहने वाला है। लोग उसे खुद सिविल लाइंस थाने की तरफ लेकर गए। हालांकि रात तक पुलिस का कहना था कि अभी रिपोर्ट नहीं लिखी गई है।