{"_id":"24823b2ada9169162fc54b6fcc72c072","slug":"after-a-fight-with-his-mother-hanged-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां से झगड़े के बाद फांसी लगा ली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मां से झगड़े के बाद फांसी लगा ली
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
Updated Mon, 11 May 2015 02:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिलई बाजार (ब्यूरो)। मऊआइमा इलाके के कहली गांव में ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करने वाली 18 साल की लड़की को मां की डांट इतनी नागवार गुजरी कि उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। खबर पाकर पहुंची मऊआइमा थाने की पुलिस ने शव कब्जे में लेकर चीरघर भेजा।
छत्तीसगढ़ में विलासपुर जनपद की सुजीता देवी पति रामचरन के निधन के बाद बेटी और बेटे के साथ गुजारा करने के लिए ईंट भट्ठे पर मजदूरी करती है। इधर कई महीने से वह विलासपुर से आकर यहां मऊआइमा के कहली गांव में फरीद के भठ्ठे पर बेटी पिंकी (18) के साथ मजदूरी कर रही थी। रविवार दोपहर कच्ची ईंट पाथते वक्त मां सुजीता ने पिंकी को किसी बात पर डांटा तो वह तैश में आकर वहां से चली गई।
शाम को सुजीता अपनी झोपड़ी में पहुंची तो वहां पिंकी को धन्नी में बंधी रस्सी से फांसी पर लटका देख सन्न रह गई। पिंकी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सुजीता रोते हुए बाहर निकली तो दूसरे मजदूरों को पता चला। वहां भीड़ लग गई। पुलसि को बताया गया कि उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं थी।