{"_id":"59af05ec4f1c1b0b088b4743","slug":"achutanand-criminal","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुख्यात अच्युतानंद ने की जिंदा जलाने की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कुख्यात अच्युतानंद ने की जिंदा जलाने की कोशिश
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
Updated Wed, 06 Sep 2017 02:02 AM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टैगोर टाउन इलाके में रविवार रात बाइक सवार दो युवकों को पीटने के बाद पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश में कुख्यात अच्युतानंद शुक्ला उर्फ सुमित और उसके दस अज्ञात साथियों के खिलाफ जार्जटाउन थाने में एफआईआर लिखी गई है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
यह मुकदमा उत्कर्ष त्रिपाठी ने दर्ज कराया है। मूल रूप से सुल्तानपुर जनपद निवासी उत्कर्ष बाघबंरी रोड जार्जटाउन स्थित सिंह लॉज में रहता है। इस हमले में घायल पुष्पराज सिंह जौनपुर जनपद का निवासी है। वह गोविंदपुर में किराए पर रहकर प्रापर्टी डीलिंग करता है। रविवार रात करीब डेढ़ बजे वे दोनों टैगोर टाउन से गुजर रहे थे तभी आरोप है कि अच्युतानंद ने 10 अन्य लोगों के साथ घेरकर बाइक रोक ली। उन दोनों को जमकर पीटा फिर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश की।
पुष्पराज गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि बाइक जल गई। हमलावर फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दमकल बुलाकर बाइक की आग बुझाई। साथ ही पुष्पराज को अस्पताल में भर्ती कराया। उत्कर्ष की तहरीर पर जिंदा जलाने की कोशिश, पीटने, तोड़फोड़ की धारा में जार्जटाउन थाने में केस दर्ज किया गया है। कभी इविवि का छात्र नेता रहे अच्युतानंद शुक्ला ने पिछले कुछ बरसों में कई गंभीर वारदात की। थानेदार पर फायर किया और पुलिस से कटरा में मुठभेड़ भी की।