फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   A pregnant woman rushed into the house fire

घर के भीतर आग का गोला बनकर दौड़ी गर्भवती महिला, मचा हड़कंप

Tue, 28 Nov 2017 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 28 Nov 2017 01:52 AM IST
विज्ञापन
A pregnant woman rushed into the house fire
कार में आग - फोटो : self
थाना क्षेत्र के नीबी भतकार गांव में सोमवार की दोपहर घर के भीतर गर्भवती महिला आग गोला बनकर दौड़ी। महिला की चीख सुनकर पति उसे बचाने के लिए दौड़ा। इस दौरान पति भी झुलस गया। सूचना पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची तथा महिला को गंभीर हालत में एसआरएन में भर्ती कराया। हादसे में पति भी झुलस गया है। इस दौरान गांव की बस्ती में काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के नीबी-भतकार गांव निवासी रामदयाल का बेटा जीतलाल नाविक है। इसी के भरोसे परिवार का भरण-पोषण होता है। 25 वर्षीय पत्नी धिरिजा देवी के अलावां उसे दो बेटियां भी हैं। सोमवार की दोपहर जीतलाल का पत्नी धिरिजा से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। गिरिजा इन दिनों गर्भवती भी है। दो तीन दिनों में उसे डिलेवरी भी होने वाली थी। झगडे़ के बाद पति से नाराज महिला धिरिजा मकान की छत पर पहुंची और अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। गर्भवती गिरिजा छत के ऊपर आग का गोला बनकर दौड़ने लगी। महिला की चीख सुनकर आनन-फानन में पति जीतलाल दौड़ते हुए छत पर पहुंचा।
विज्ञापन


महिला को आग का गोला बनकर दौड़ते देख वह सन्न रह गया। आग की लपटों से घिरी पत्नी को बचाने के लिए वह आगे बढ़ा। इस दौरान वह भी झुलस गया। सूचना पर 108 एंबुलेंस के ईएमटी संतोष कुमार भारतीया चालक के साथ मौके पर पहुंचे। महिला को गंभीर हालत में एसआरएन में भर्ती कराया गया। हादसे के कारण गांव की बस्ती में काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही। मौके पर ग्रामीण भी भारी संख्या में जुट गए थे। उधर, परिजनों का कहना है कि महिला खाना बनाते चूल्हे की आग से जल गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed