फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   कार चालक अगवा, दो लाख मांगी फिरौती

कार चालक अगवा, दो लाख मांगी फिरौती

Sat, 16 Dec 2017 01:13 AM IST
Updated Sat, 16 Dec 2017 01:13 AM IST
विज्ञापन
कार चालक अगवा, दो लाख मांगी फिरौती
कार चालक का अपहरण, दो लाख मांगी फिरौती
विज्ञापन

दो दिन से था लापता, राजस्थान में भाई को गया फिरौती का फोन
अमर उजाला ब्यूरो
हनुमानगंज (इलाहाबाद)। सरायइनायत इलाके में रिठैया गांव से लापता कार ड्राइवर कमलेश कुमार मिश्रा के भाई को राजस्थान में फोन कर कहा गया कि दो लाख रुपये फिरौती बगल के गांव के व्यक्ति को दी जाए तभी उसकी जान बचेगी। पुलिस ने शिकायत मिलने पर एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

रिठैया गांव निवासी मणिराम मिश्रा का पुत्र कमलेश कुमार मिश्रा (32) ट्रैवेल्स एजेंसी की कार चलाता है। वह 13 दिसंबर को घर से निकला तो लौटा नहीं। बृहस्पतिवार रात पिता मणिराम ने सरायइनायत थाने में गुमशुदगी की सूचना दी। इसी बीच शुक्रवार को कमलेश के ही नंबर से राजस्थान में उसके भाई पपलू को फोन किया गया। कमलेश ने ही भाई से बात की और कहा कि उसे बदमाशों ने बंधक बना लिया है। दो लाख रुपये फिरौती नहीं दी गई तो उसे मार दिया जाएगा। उसने पपलू से कहा कि पैसे सुदनीपुर कला गांव के शिवशंकर को दिया जाए तभी उसे मुक्त किया जाएगा। पपलू ने फौरन इस बारे में यहां पिता को सूचना दी तो थाने में खबर दी गई। पुलिस ने फौरन एक्शन लेते हुए सुदनीपुर कला के शिवशंकर को हिरासत में ले लिया। उसने ही पुलिस को बताया कि कमलेश की कार हनुमानगंज बाजार में खड़ी है। पुलिस ने बाजार से कार बरामद कर ली। देर रात तक पुलिस ने मोबाइल की लोकेशन लेने का प्रयास करती रही। मामला संदिग्ध माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed