{"_id":"5a14912e4f1c1b86698bd110","slug":"91511297326-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक पर ट्रिपलिंग, बच्चे की गई जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक पर ट्रिपलिंग, बच्चे की गई जान
Updated Wed, 22 Nov 2017 02:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक पर ट्रिपलिंग, बच्चे की गई जान
0 पिता और चचेरा भाई भी घायल, कंटेनर ने मारी टक्कर
0 तेरहवीं में जा रहे थे और हेलमेट भी नहीं लगाए थे
अमर उजाला ब्यूरो
बरौत (इलाहाबाद)।
यातायात माह के दौरान पुलिस ने जागरूकता लाने के लिए मुहिम चलाई, लेकिन लोग नियमों का पालन करने की बजाय जान जोखिम में डाल रहे हैं। मंगलवार को जीटी रोड पर हंडिया इलाके में कंटेनर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 12 साल के विनय कुमार की मौत हो गई, जबकि उसके पिता और चचेरे भाई जख्मी हुए। तेरहवीं में जा रहे इन तीनों ने हेलमेट भी नहीं लगा रखा था। हंडिया पुलिस ने कंटेनर कब्जे में लेकर ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।
हरचंदपुर गांव निवासी छोटेलाल (35) मंगलवार शाम तेरहवीं संस्कार में शामिल होने माधोपुर जा रहा था। घर से वह बाइक पर पुत्र विनय कुमार (12) और भतीजे प्रवीश (5) के साथ शाम करीब पांच बजे रवाना हुआ। वे तीनों जीटी रोड स्थित बरौत चौराहे पर पहुंचकर धोबहा की तरफ मुड़े तभी वाराणसी की ओर से आए कंटेनर ने पीछे से टक्कर मार दी। तीनों बाइक से दूर छिटक गए। राहगीर तथा आसपास मौजूद लोग जुटे। बरौत चौकी प्रभारी निखिलेश तिवारी भी आ गए।
लोगों ने कंटेनर घेरकर ड्राइवर को पकड़ लिया था। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। सड़क पर पड़े छोटेलाल और उसके बेटे तथा भतीजे को उपरदहा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने विनय को मृत बता दिया। उसके पिता और चचेरे भाई को इलाज के बाद घर भेजा गया। पुलिस ने बताया कि ट्रिपलिंग के अलावा उन्होंने हेलमेट भी नहीं लगाए थे। तीन भाइयों में दूसरे नंबर का विनय कक्षा सात का छात्र था। मां संजू देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।