फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   बंटी और बबली

बंटी और बबली

Mon, 19 Jun 2017 10:11 PM IST
Updated Mon, 19 Jun 2017 10:11 PM IST
विज्ञापन
बंटी और बबली
जेल भेजे गए बंटी-बबली
विज्ञापन

पूछताछ के बाद पुलिस ने की कार्रवाई, पड़ोस के जिलों में भी कई वारदातों को दिया अंजाम
सर्राफ की दुकान से चेन उड़ाकर भागे थे दोनों
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। शहर के पंजाबी मार्केट में ज्वैलर्स की दुकान से चेन उड़ाने वाले बबली-बंटी को कोतवाली पुलिस ने सोमवार को जेल भेज दिया। दोनों से पूछताछ करने के लिए इलाहाबाद पुलिस भी धमकी। पूछताछ में पता चला है कि दोनों ने पड़ोसी जिलों में भी कई वारदातों को अंजाम दिया है।

बतादें कि पंजाबी मार्केट में रविवार को गुलाबचंद्र की श्री ज्वैलर्स की दुकान पर बाइक से युवक-युवती पहुंचे। कुछ देर बाद युवती 23 ग्राम की चेन पसंद करने के बाद मोलभाव कर चेन लेकर बाहर निकली और बाइक पर सवार युवक के साथ बैठकर भाग निकली। पब्लिक की मदद से पुलिस ने उसे धर दबोचा। युवती को देल्हूपुर पुलिस ने इलाहाबाद जा रही बस से दबोचा। पुलिस रात भर दोनों से पूछताछ करती रही। उनके पास से चुराई गई 70 हजार की चेन बरामद हो गई। चोरी के आरोप में पकड़े गए सौरभ जायसवाल पुत्र सालिगराम निवासी कोठा पार्चा इलाहाबाद और रुचि तिवारी पुत्री कमल तिवारी निवासी मुठ्ीगंज को सोमवार को जेल भेज दिया गया। दोनों से पूछताछ करने के लिए इलाहाबाद पुलिस भी आ धमकी। वे भी उससे पूछताछ करते रहे। सूत्रों की मानें तो दोनों ने आसपास के जिलों में इस तरह की कई घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed