फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   वकील से हुए झगड़े में दरोगा पर मुकदमा

वकील से हुए झगड़े में दरोगा पर मुकदमा

Mon, 19 Nov 2018 08:47 PM IST
Updated Mon, 19 Nov 2018 08:47 PM IST
विज्ञापन
वकील से हुए झगड़े में दरोगा पर मुकदमा
वकील से हुए झगड़े में दरोगा पर मुकदमा
विज्ञापन

लूट, धमकाने की लगीं धाराएं, कर्नलगंज पुलिस ने की कार्रवाई
एसएसपी के पास पहुंचे आरोपी दरोगा ने खुद को बताया निर्दोष
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। कचहरी परिसर में वकील से हुए झगड़े के मामले में सोमवार को दरोगा के खिलाफ कर्नलगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई। उस पर लूट, धमकाने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज हुआ है। उधर, केस दर्ज होने के बाद आरोपी दरोगा एसएसपी से मिलने पहुंचा और खुद को निर्दोष बताया। साथ ही थाने में तहरीर भी दी है।

दरोगा आशीष बौद्ध जार्जटाउन थाने में तैनात है। रविवार को वह बच्चा पासी नाम के अपराधी का रिमांड लेने कोर्ट पहुंचा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर उसका विवाद वकील अमरीश मिश्रा से हो गया था। अधिवक्ता ने आरोप लगाया कि मुवक्किल से संबंधित पत्रावली देखने को मांगने पर दरोगा भड़क गया और विवाद करने लगा। चेन भी छीनने की कोशिश की जो छीनाझपटी में टूट गई। वकील ने कर्नलगंज थाने में तहरीर दी थी। सोमवार को पुलिस ने आरोपी दरोगा पर एफआईआर दर्ज कर ली। उधर, केस दर्ज होने की जानकारी पर आरोपी दरोगा दोपहर में एसएसपी से मिलने कमांड कार्यालय पर पहुंचा। वहां उसने खुद को निर्दोष बताया। इसके बाद उसने कर्नलगंज थाने में तहरीर दी। इसमें आरोप लगाया कि कचहरी परिसर में उसे जातिसूचक गालियाें के साथ धमकी दी गई। उसने बताया कि इंसाफ न मिलने पर वह एससी-एसटी आयोग के साथ ही अन्य अफसरों को भी पत्र लिखेगा। उसने खुद पर लगे आरोपों को निराधार बताया। मामले में कर्नलगंज इंस्पेक्टर सत्येंद्र सिंह का कहना है कि आरोपी दरोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। हालांकि दरोगा की ओर से कोई तहरीर मिलने की बात से उन्होंने इंकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed