फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   चोरी के 17 मोबाइल संग दो गिरफ्तार

चोरी के 17 मोबाइल संग दो गिरफ्तार

Sat, 15 Sep 2018 01:53 AM IST
Updated Sat, 15 Sep 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
चोरी के 17 मोबाइल संग दो गिरफ्तार
चोरी के 17 मोबाइल फोन संग दो गिरफ्तार
विज्ञापन

कीडगंज पुलिस ने नए पुल से पकड़ा
इलाहाबाद। कीडगंज पुलिस ने चोरी के 17 मोबाइल फोन संग दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। अफसरों का दावा है कि दोनों बदमाशों ने मोबाइल छिनैती की कई घटनाओं में शामिल होने की बात कबूली है। इनमें से एक पर जीआरपी में पांच मुकदमे दर्ज हैं।

एएसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर एसआई शेर सिंह यादव ने बृहस्पतिवार रात नौ बजे के करीब नए यमुना पुल क्रॉसिंग से दो युवकों को गिरफ्तार किया। इनके पास से चोरी के 17 मोबाइल बरामद हुए। पूछताछ में दोनों ने बताया कि उन्होेंने मोबाइल लूट की दर्जनों घटनाएं अंजाम दी हैं। अभियुक्तों ने अपना नाम दीपक कोल निवासी करछना व रोहित निषाद निवासी मानिकपुर प्रतापगढ़ बताया। पुलिस ने बताया कि दीपक शातिर चोर है और उस पर जीआरपी थाने में पांच मुकदमे दर्ज हैं। 10 दिन पहले ही वह दो साल जेल में रहकर बाहर आया है। आते ही फिर उसने चोरी, छिनैती की वारदातों को अंजाम देना शुरू कर दिया। पूछताछ में यह भी पता चला है कि उन्होंने ज्यादातर घटनाएं नए पुल के आसपास की हैं। इसके अलावा ट्रेनों व बसों में यात्रियों के भी मोबाइल छीनकर भागने की घटनाएं अंजाम दी हैं। कीडगंज पुलिस ने बताया कि बदमाशों से मिली जानकारी के आधार पर उनके अन्य साथियों के बारे में पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed