फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   घर वालों को नशीला पदार्थ खिलाकर छात्रा गुम

घर वालों को नशीला पदार्थ खिलाकर छात्रा गुम

Tue, 17 Jul 2018 02:04 AM IST
Updated Tue, 17 Jul 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
घर वालों को नशीला पदार्थ खिलाकर छात्रा गुम
घर वाले बेहोश, बेटी लापता
विज्ञापन

0 बेटी की बनाई काफी पीने के बाद अचेत हो गए थे परिवारीजन
0 मोहल्लों के ही एक युुवक के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। शहर के मोहत्सिमगंज में रविवार की रात एक परिवार के तीन लोग बेहोश पाए गए और उनकी बेटी लापता थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को अस्पताल में भर्ती कराया। होश में आने पर घरवालों ने बताया कि बेटी ने काफी बनाकर पिलाई थी। इसके बाद वे होश खो बैठे थे। सोमवार को उन्होंने मोहल्ले के ही रहने वाले एक युवक के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस दोनों की खोजबीन में लगी है। क्राइम ब्रांच की भी मदद ली गई है।

मोहत्सिमगंज की रहने वाली शबाना (18) एक इंटर कालेज में छात्रा है। रविवार की रात उसके पिता, मां और भाई बेहोश पाए गए थे। शबाना लापता थी। मोहल्ले वालों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर ने तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया। मामला दो समुदायों का होने के कारण मोहल्ले में भी तनाव था। शबाना की रविवार रात से ही खोज की जा रही थी। सोमवार को उसके पिता, मां और भाई को अस्पताल में होश आ गया। उन्होंने बताया कि शबाना का रविवार को 18वां जन्मदिन था। वह सुबह से ही काफी पिलाने की रट लगाए हुए थी। रात में उसने काफी बनाकर पिलाई। इसके बाद उन्हें होश नहीं है कि क्या हुआ। घर से कुछ सामान भी गायब है। कोतवाल ने बताया कि लड़की के घरवालों ने मोहल्ले के ही रहने वाले राजेश के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया है। दोनों की खोजबीन की जा रही है। राजेश के मोबाइल की अंतिम लोकेशन चौक में मिली है। इसके बाद से उसका मोबाइल बंद है। क्राइम ब्रांच के सर्विलांस सेल को भी दोनों की खोजबीन में लगाया गया है। सीडीआर चेक कर उनके दोस्तों के बारे में पता किया जा रहा है। जानकारी मिली है कि राजेश और लड़की का भाई एक साथ पढ़ते थे। इसी कारण उसका घर आना जाना था। एसपी सिटी बृजेश श्रीवास्तव ने बताया कि जल्द ही दोनों को खोज लिया जाएगा।
विज्ञापन

(सभी नाम परिवर्तित किए गए हैं)
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed