फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   आईजी और एसएसपी से मिले ईसाई धर्मगुरु

आईजी और एसएसपी से मिले ईसाई धर्मगुरु

Tue, 17 Jul 2018 02:04 AM IST
Updated Tue, 17 Jul 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
आईजी और एसएसपी से मिले ईसाई धर्मगुरु
ईसाई धर्मगुरु मिले एसएसपी से, कहा उनकी जान को खतरा
विज्ञापन

इलाहाबाद। ईसाई धर्मगुरु जान आगस्टाइन सोमवार को आईजी रमित शर्मा और एसएसपी नितिन तिवारी से मिले। उनसे कहा कि ईसाई संस्थानों में भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाने के कारण उनकी जान का खतरा है। मई महीने में उनकी रेकी हो चुकी है। उनकी कार का पीछा भी किया गया था। इस मामले में मुख्यमंत्री कार्यालय से कार्रवाई के आदेश हैं लेकिन पुलिस ने अभी तक रिपोर्ट नहीं दर्ज की।

ईसाई धर्मगुरु जान आगस्टाइन ने पिछले साल जार्जटाउन थाने में शुआट्स के बिनोद बी लाल समेत कई लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वह मामला अभी चल रहा है। सोमवार को जान आगस्टाइन आईजी और एसएसपी से मिले और बताया कि भ्रष्टाचार का मामला उठाने के कारण उनकी हत्या की साजिश रची जा रही है। मई महीने में बीपी तिवारी उर्फ पिंटू तिवारी ने होटल में उनकी रेकी की थी। उनकी कार का पीछा किया था। इस मामले में मुख्यमंत्री कार्यालय से कार्रवाई की आदेश है। सीओ सिविल लाइंस ने जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज करने की आख्या दी है लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके अलावा उन्होंने बीएचएस में कथित अनियमितता के मामले की भी शिकायत की। उनका आरोप था कि सीओ ने जांच आख्या में रिपोर्ट दर्ज करने की संस्तुति की थी। बाद में दोबारा एसपी सिटी से जांच कराई गई। अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने बताया कि कर्नलगंज में ईसाई समुदाय की जिस महिला के साथ पिंटू तिवारी ने अभद्रता और धमकी दी थी, उनकी मांग पर एसएसपी ने उस महिला को सुरक्षा मुहैया करा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed