फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   कत्ल के आरोपी की अपहरण कर हत्या

कत्ल के आरोपी की अपहरण कर हत्या

Tue, 10 Oct 2017 10:07 PM IST
Updated Tue, 10 Oct 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
कत्ल के आरोपी की अपहरण कर हत्या
कत्ल के आरोपी को बेरहमी से मार डाला
विज्ञापन

0 घर के बाहर सोते में उठा ले गए प्राथमिक स्कूल, गोलियां मारी, ईट से सिर कुचला, गला भी दबाया
0 शव खींचकर ले जाने की कोशिश, खूनी रंजिश में जेल में बंद व्यक्ति और उसके बेटे-बेटी पर केस
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। सरायइनायत के सुदनीपुर खुर्द गांव में सोमवार रात घर के बाहर सोए जीतेंद्र प्रताप सिंह उर्फ बब्लू (45) को अगवा करने के बाद कुछ दूर स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में मार डाला गया। उसे दो गोलियां मारने के साथ ही गला भी लुंगी से कसा गया था। फिर कातिलों ने लाश वहां से खींचकर ले जाने की कोशिश की लेकिन सड़क पर ही छोड़कर भाग गए। मृतक भी पड़ोस की एक युवती की हत्या का आरोपी था। उसी युवती के पिता और भाई समेत चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। एक नामजद महिला को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। इस कत्ल का एक आरोपी पहले से जेल में है।
सुदनीपुर खुर्द गांव निवासी जीतेंद्र प्रताप सिंह उर्फ बबलू पांच भाइयों में बड़ा था। दिमागी हालत कमजोर होने की वजह से उसका ब्याह नहीं हुआ था। सोमवार रात भोजन के बाद वह घर के बाहर सोया था। भोर में टहलने निकली महिलाओं ने घर से करीब दो सौ मीटर दूर प्राथमिक विद्यालय के निकट खड़ंजा मार्ग पर बबलू का खून सना शव देखा तो सन्न रह गईं। गांव में हल्ला मचा तो भीड़ लग गई। बबलू के भी परिवार के लोग आ गए। खबर पाकर प्रभारी थानाध्यक्ष पीयूष पांडेय के साथ सीओ फूलपुर मजीद अंसारी पहुंचे। बबलू के गले में लुंगी कसी थी। उसके सीने पर दोनों तरफ गोली मारी गई थी। ईंट से सिर भी कूंचा गया था। शव से खून के निशान के पीछे पुलिस प्राथमिक विद्यालय परिसर में पहुंची। वहां एक स्थान पर खून बिखरा था। पुलिस का अनुमान है कि वहां कत्ल के बाद शव को खींचकर कातिल ले जा रहे थे तभी किसी ग्रामीण को आता देख शव वहीं छोड़कर भाग निकले। मौके पर खून सनी ईंट और प्वाइंट 32 बोर कारतूस का एक खोखा मिला। कुछ दूर पर झाड़ी में तीन डिस्पोजल गिलास और शराब की खाली बोतल पड़ी थी। उसे पुलिस ने साक्ष्य के लिए कब्जे में ले लिया। माना गया कि कातिलों ने वहां शराब पी थी। एसपी गंगापार सुनील सिंह ने फोरेंसिक टीम के साथ डॉग स्कवॉयड को भी बुला लिया। खोजी कुत्ता घटनास्थल से लगभग 100 मीटर दूर ट्यूबवेल तक गया।
विज्ञापन

000000000
खून का बदला खून में गई एक और जान
0 दो साल से दो पड़ोसी परिवार के बीच दुश्मनी में यह चौथी वारदात
बबलू के छोटे भाई सुमित ने पड़ोसी भूपेंद्र वीर सिंह के परिवार पर कत्ल का आरोप लगाया। दोनों परिवार के बीच खूनी दुश्मनी चल रही है। दो साल पहले 31 जुलाई 2015 को ट्रैक्टर से मेड़ टूटने के विवाद में हुए झगड़े के दौरान भूपेंद्र वीर की बेटी ममता (19) की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उस हत्याकांड में जीतेंद्र समेत उसके भाई रतन उर्फ रिंकू, सुमित उर्फ सोनू, दिलीप उर्फ मोनू, चचेरा भाई लवकुश नामजद हुए। रतन सिंह अब भी जेल में बंद है। बाकी भाई जमानत पर छूटे थे। 2015 में ही सात अक्तूबर को जीतेंद्र उर्फ बबलू बम हमले में जख्मी हुआ था जिसमें भूपेंद्र वीर, उसके पुत्र विजय सिंह, और मंदर गांव पूरामुफ्ती निवासी भांजे पप्पू सिंह के खिलाफ केस दर्ज कराया गया था। हालांकि पुलिस ने इस घटना को पेशबंदी करार देकर कोई कार्रवाई नहीं की थी। फिर 17 जुलाई 2016 को जीतेंद्र के चचेरे भाई विनोद सिंह को रात में सोते वक्त सीने में गोली मार दी गई। उस घटना में भी पिता-पुत्र भूपेंद्र वीर और विजय के खिलाफ 307 का केस लिखा गया था। उस वारदात में भूपेंद्र अभी जेल में बंद है जबकि विजय फरार है। अब जीतेंद्र की हत्या में जेल में बंद भूपेंद्र वीर को साजिश रचने तथा उसके फरार पुत्र विजय कुमार, बेटी गुड़िया तथा मंदर गांव पूरामुफ्ती निवासी भांजे रामभवन सिंह उर्फ पप्पू के खिलाफ कत्ल का मुकदमा लिखा गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपी युवती गुड़िया को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। पता चला है कि कई दिन से एक कार में कुछ लोग आरोपियों के घर आ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed