फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   खाद व्यापारी की कार से मिली 2.66 लाख की नकदी

खाद व्यापारी की कार से मिली 2.66 लाख की नकदी

Sun, 24 Mar 2019 01:47 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sun, 24 Mar 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
खाद व्यापारी की कार से मिली 2.66 लाख की नकदी
शीशगढ़। चुनाव आचार संहिता अनुपालन के लिए बनाई गई उड़नदस्ता टीम ने स्थानीय खाद व्यापारी की कार से 2.66 लाख रुपये की नकदी बरामद की। देर रात तक टीम व्यापारी से पूछताछ कर रही थीं। वे रकम को वैध बता रहे थे पर हिसाब नहीं दे पा रहे थे।
विज्ञापन

उड़नदस्ता प्रभारी राजीव चतुर्वेदी शनिवार दोपहर अपनी टीम के साथ शीशगढ़ धनेटा मार्ग पर सहोड़ा कॉलेज के पास बैरियर लगाकर वाहन चेकिंग कर रहे थे। दोपहर बाद करीब तीन बजे शीशगढ़ से बरेली की ओर जा रही बोलेरो को टीम ने रोक लिया। गाड़ी में शीशगढ़ के खाद व्यापारी डीके देवल थे, जो बरेली जा रहे थे। टीम ने गाड़ी को चेक किया तो उसमें 2 लाख 66 हजार की नकदी मिली। पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि खाद बिक्री की इस रकम को वह बैंक में जमा कराने ले जा रहे थे। बिल मांगने पर वह नहीं दिखा सके। तब पुलिस टीम उन्हें थाने ले गई। वहां उनकी रकम और गाड़ी सीज कर दी गई। उड़नदस्ता टीम ने व्यापारी से कहा कि रकम कोषागार में जमा कराई जाएगी। आयकर विभाग को वैध कागजात दिखाने पर ही उन्हें राहत मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed