{"_id":"5c953a7abdec2213ef2d20e5","slug":"71553283706-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शो कैंसिल होने पर पीवीआर में हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शो कैंसिल होने पर पीवीआर में हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म का शो कैंसिल होने पर हंगामा
तकनीकी खराबी के चलते बंद हुई थी एक ऑडी
सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को कराया शांत
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। सिविल लाइंस स्थित मल्टीप्लेक्स में शुक्रवार शाम जमकर हंगामा हुआ। यहां तकनीकी खराबी के चलते एक ऑडी बंद हो गई जिस पर फिल्म का शो कैंसिल करना पड़ा। नाराज दर्शकों ने हंगामा किया तो सूचना पर पुलिस पहुंची गई। टिकट के पैसे वापस हुए तब जाकर लोग शांत हुए। हालांकि सिनेमाहाल प्रबंधन ऐसी किसी घटना की जानकारी से इंकार करता रहा।
पुलिस के मुताबिक, शानिवार शाम सिविल लाइंस स्थित मल्टीप्लेक्स में बने सिनेमाहाल में फिल्म का शो शुरू ही हुआ था। तभी तकनीकी खराबी के चलते एक ऑडी बंद हो गई। कुछ देर बाद शो कैंसिल होने की सूचना मिली तो दर्शकों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर सिविल लाइंस थाने की फोर्स पहुंच गई। जिसके बाद टिकट के पैसे वापस करने की बात पर दर्शक शांत हुए। मामले में पुलिस का कहना है कि सिनेमाहाल प्रबंधन काउंटर से खरीदे गए टिकट का भुगतान करने की बात कह रहा था। जबकि ऑनलाइन बुक किए गए टिकट के पैसे का भुगतान सीधे खाते में करने की बात कही गई। इसी बात को लेकर कुछ दर्शकों ने नाराजगी जताई। कर्मचारियों से उनकी नोकझोंक भी हुई। हालांकि उन्हें समझाकर शांत करा दिया गया। उधर सिनेमाहाल प्रबंधन ऐसी किसी घटना से इंकार करता रहा।