फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   जीएन झा हॉस्टल में छात्र पर बम से हमला

जीएन झा हॉस्टल में छात्र पर बम से हमला

Wed, 02 Jan 2019 11:58 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jan 2019 11:58 PM IST
विज्ञापन
जीएन झा हॉस्टल में छात्र पर बम से हमला
जीएन झा हॉस्टल में छात्र पर बम से हमला
विज्ञापन

0 न्यू ईयर पार्टी के दौरान एक गुट ने बोला हमला, सुमित के करीबी थे हमलावर
प्रयागराज। इविवि के जीएन झा हॉस्टल में न्यू ईयर पार्टी के दौरान छात्रों के दो गुटों में विवाद हो गया। एक गुट के छात्र थोड़ी देर बाद लौटे और एक छात्र पर निशाना साधकर बम चलाने लगे। उसने किसी तरह भागकर जान बचाई, लेकिन उसके हाथ में कई छर्रे धंस गए। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल छात्र की तहरीर पर पुलिस ने तीन के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। तीनों आरोपी कुछ दिन पहले मारे गए छात्रनेता सुमित शुक्ल के करीबी बताए जाते हैं।

31 दिसंबर की रात जीएन झा हॉस्टल में छात्रों ने पार्टी रखी थी। घायल छात्र विनय कुमार के मुताबिक उसी दौरान जीएन झा हास्टल का अनुराग सिंह, टीसी हॉस्टल का सचिन सिंह एवं पीसीबी हॉस्टल का आशुतोष शाही भी वहां पहुंच गए। विनय का कहना है कि रात करीब साढ़े ग्यारह बजे आरोपी कार्यक्रम स्थल के पीछे दीवाल पर बम चला रहे थे। उसने इन लोगों को ऐसा करने से मना किया। इस पर इन लोगों ने गालीगलौज करते हुए धमकाना शुरू कर दिया। उसके थोड़ी देर बाद यह लोग फिर लौटे और उसे निशाना साधकर बम चलाने लगे। कई छर्रे उसके हाथ में धंस गए। विनय का आरोप है कि आरोपियों ने हॉस्टल में घुसकर तोड़फोड़ भी की। उसकी तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर कर्नलगंज सत्येंद्र सिंह का कहना है कि डीजे पर डांस के दौरान दोनों गुटों में विवाद हुआ है। मारपीट में दोनों पक्षों को चोट आई है। सभी का मेडिकल भी कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed