{"_id":"59b947634f1c1b96688b457f","slug":"71505314659-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेजाब पिलाकर मारने में मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तेजाब पिलाकर मारने में मुकदमा
Updated Wed, 13 Sep 2017 08:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेजाब पीने से मौत में हत्या का मुकदमा
इलाहाबाद। तेजाब पीने से युवक की मौत की घटना में करीब 11 महीने बाद अदालत के आदेश पर जार्जटाउन थाने में हत्या की एफआईआर लिखी गई है। हालांकि घटना के पीछे कौन लोग हैं, इस बारे में पुलिस को नहीं बताया गया। थानाध्यक्ष पंकज सिंह के मुताबिक, फतेहपुर में किशुनपुर इलाके में रहने वाले फूल सिंह का पुत्र विमल सिंह अपने भाई कमल सिंह के साथ धूमनगंज इलाके में किराए पर रहकर पढ़ाई करता था। पिछले साल नौ अक्तूबर की शाम कमल की हालत बिगड़ी तो विमल उसे स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल ले गया। फिर जीवन ज्योति हॉस्पिटल में भर्ती किया जहां कमल ने दम तोड़ दिया। बाद में उसके परिजनों को आशंका हुई कि कमल को तेजाब पिलाकर मारा गया है। विमल ने कोर्ट में अर्जी दी थी। अदालत के आदेश पर जार्जटाउन थाने में अज्ञात लोगों पर कत्ल का केस लिखा गया।