{"_id":"5c5ee28cbdec224bbb209d7c","slug":"61549722252-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहरीली शराब से मौतों के बाद जागे अफसर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जहरीली शराब से मौतों के बाद जागे अफसर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो---
जहरीली शराब से मौतों के बाद जागे अफसर, ताबड़तोड़ छापेमारी
भारी मात्रा में लहन नष्ट व 45 लीटर अवैध शराब बरामद
जहरीली शराब से घटना के बाद आबकारी विभाग की कार्रवाई
हिरासत में लिए गए शराब बनाने के तीन आरोपी
सगरासुंदरपुर(ब्यूरो)। सहारनपुर व कुशीनगर में जहरीली शराब से हुई मौत के बाद जिले का आबकारी विभाग ने भी छापेमारी कर भारी मात्रा में शराब जब्त करते हुई लहन नष्ट की। अवैध शराब बनाने के आरोप में टीम ने तीन लोगों को हिरासत लिया है। प्रदेश के दो जिलों में जहरीली शराब से हुई घटना से सबक लेते हुए शनिवार को लालगंज के हंडौर खलहिया में जिला आबकारी अधिकारी बच्चा लाल की अगुवाई में छापेमारी की गई। छापेमारी करने पहुंची टीम में आबकारी निरीक्षक पीएन सिंह, राम अधार व मनोज कुमार ने यहां करीब 45 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की है। आबकारी अधिकारी के निर्देशन में टीम ने खलहिया में 50 कुंतल से अधिक लहन नष्ट किया। शराब बनाने के लिए भारी मात्र में लहन मिलने टीम के लोग हैरत में पड़ गए। छापेमारी के दौरान अवैध शराब बनाने के आरोप में गांव के उमेश कुमार, पुष्पा व दिलवंत को पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया गया है। जिला आबकारी अधिकारी बच्चा लाल ने बताया कि प्रदेश में हुई जहरीली शराब की घटना को ध्यान रखते हुए अवैध शराब बनाने वालों के खिलाफ अभियान चलाया गया है। जिले में जहां भी अवैध शराब बनाई जा रही है, टीम को भेजकर भंडाफोड़ करते हुए आरोपियों पर कार्रवाई होगी।