{"_id":"5b12f31a4f1c1bac6e8b5db8","slug":"61527968538-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी दिलाने के नाम पर 24 लाख ठगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नौकरी दिलाने के नाम पर 24 लाख ठगी
Updated Sun, 03 Jun 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौकरी के नाम पर भाई, बहन से 24 लाख ठगे
0 इंटर कॉलेज की शिक्षिका के पुत्र ने कीडगंज में दर्ज कराई रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
नौकरी दिलाने के नाम पर कीडगंज निवासी भाई-बहन से 24 लाख रुपये ठग लिए गए। यही नहीं रुपये वापस मांगने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। भुक्तभोगी ने कीडगंज थाने में दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।
कीडगंज में रहने वाली संतोष त्रिवेदी इंटर कॉलेज में शिक्षिका हैं। उनके बेटे हर्ष का आरोप है कि 2015 में स्कूल में आने-जाने के दौरान पुराना कटरा निवासी तुषार सक्सेना उनकी मां से मिला। उसने बताया कि उसकी बड़े-बड़े लोगों से जान-पहचान है और वह उनके बेटे हर्ष व व बेटी शिवानी की नौकरी लगवा सकता है। संतोष उसकी बातों में आ गईं और बच्चों का भविष्य बनाने के लिए आरोपी को साल भर के भीतर 24 लाख रुपये दे दिए। हर्ष ने बताया कि उनकी मां ने गहने बेचकर रुपयों की व्यवस्था की। इसके बाद दो साल बीत गए, लेकिन नौकरी नहीं मिली। आरोपी ने फोन भी बंद कर दिया। हर्ष का आरोप है कि वह रुपये मांगने आरोपी के घर गया तो आरोपी के पिता आलोक सक्सेना ने उसे जान से मारनेे की धमकी दी। इसके बाद उसने कीडगंज थाने में तुषार व उसके पिता आलोक के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य आरोपों में एफआईआर दर्ज करा दी। कीडगंज पुलिस का कहना है कि एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है।