फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   सड़क हादसे में बाइक सवार चिकित्सक की मौत

सड़क हादसे में बाइक सवार चिकित्सक की मौत

Mon, 12 Feb 2018 01:33 AM IST
Updated Mon, 12 Feb 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में बाइक सवार चिकित्सक की मौत
सड़क हादसे में बाइक सवार होम्योपैथिक चिकित्सक की मौत
विज्ञापन

अलोपीबाग पुल पर तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर, क्लीनिक बंद कर जा रहे थे घर
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
कीडगंज थाना क्षेत्र के अलोपीबाग पुल पर रविवार की रात तेज रफ्तार वाहन से टकराकर बाइक सवार चिकित्सक की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर भीड़ लग गई। जानकारी मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने पंचनामा के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। चिकित्सक की मौत की खबर मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।

अलोपीबाग पुल पर हादसा रात करीब नौ बजे हुआ। कर्नलगंज स्थित मिश्रा मार्केट में होम्योपैथिक क्लीनिक चलाने वाले चिकित्सक डॉ. अनुराग सिन्हा (30) क्लीनिक बंद करने के बाद बाइक से अपने घर झूंसी स्थित कटका जा रहे थे। पुल पर चढ़ते समय सामने से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि वह फ्लाईओवर तिराहे पर दूर जा गिरे और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। जानकारी मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से हादसे के बारे में पूछताछ की। लोगों ने बताया कि टक्कर मारने के बाद चालक वाहन समेत भाग गया। जान गंवाने वाले चिकित्सक का छह वर्ष का एक पुत्र है। मौत की सूचना मिलने के बाद पत्नी और परिवार के अन्य सदस्य रात को ही पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed