फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   गोदान में अवैध वेंडरों का उत्पात, किया पथराव

गोदान में अवैध वेंडरों का उत्पात, किया पथराव

Tue, 28 Nov 2017 01:50 AM IST
Updated Tue, 28 Nov 2017 01:50 AM IST
विज्ञापन
गोदान में अवैध वेंडरों का उत्पात, किया पथराव
गोदान एक्सप्रेस में अवैध वेंडरों का उत्पात, पथराव
विज्ञापन

0 जनरल कोच में सफर कर रहे यात्रियों ने ओवर चार्जिंग का किया विरोध
0 जंक्शन के आउटर पर ट्रेन रुकने के बाद पथराव करके भागे अवैध वेंडर
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
यात्रियों द्वारा ओवर चार्जिंग किए जाने के विरोध में गोदान एक्सप्रेस के जनरल कोच में अवैध वेंडरों ने खूब उत्पात मचाया। आधा दर्जन से ज्यादा अवैध वेंडरों ने न सिर्फ यात्रियों से अभद्रता की, बल्कि उनके ऊपर हाथ भी उठा दिया। यात्रियों ने एक वेंडर को दबोच लिया, लेकिन जब ट्रेन जंक्शन के आउटर पर पहुंची तो अवैध वेंडरों के कुछ अन्य साथी आ गए और पथराव करते हुए साथी को छुड़ा ले गए। ट्रेन जब जंक्शन पहुंची तो यात्रियों ने प्लेटफार्म नंबर सात पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों से इसकी शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई।

लोकमान्य तिलक से गोरखपुर जाने वाली 11055 गोदान एक्सप्रेस का जंक्शन पहुंचने का समय सुबह 9.55 बजे है। ट्रेन करीब एक घंटे की देरी से चल रही थी। बताया जा रहा है कि ट्रेन में इंजन के पीछे वाले जनरल कोच में कुछ अवैध वेंडर चढ़ गए थे। वे जनरल कोच में खाने-पीने की चीजों के मनमाने दाम यात्रियों से वसूल रहे थे। कुछ यात्रियों ने इसका विरोध किया तो वे भिड़ गए और एक यात्री पर हाथ उठा दिया। यात्रियों ने विरोध किया और एक वेंडर को घेर लिया। इस बीच ट्रेन जंक्शन के निरंजन डॉट पुल स्थित आउटर पर रुकी तो वहां सूचना पाकर ट्रेन में मौजूद कई अन्य अवैध वेंडर पहुंच गए। उन्होंने पथराव करते हुए साथी को छुड़ा लिया। इसके बाद वे भाग निकले। गोदान सुबह 11.20 बजे जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर सात पर पहुंची तो उसके जनरल कोच में बैठे यात्रियों ने वेंडरों की कारस्तानी के बारे में सुरक्षाकर्मियों को खबर दी। हालांकि, उनकी एक न सुनी गई। बाद में ट्रेन 12 बजे के आसपास यहां से रवाना हो गई। इस बारे में जीआरपी प्रभारी अशोक दुबे से पूछा गया तो उन्होंने ऐसी किसी घटना के बारे में जानकारी न होने के बारे में कहा। उन्होंने कहा गोदान के यात्रियों ने ऐसी कोई शिकायत नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed