{"_id":"5947fecb4f1c1bf8608b4664","slug":"61497890507-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं के साथ धोखा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवाओं के साथ धोखा
Updated Mon, 19 Jun 2017 10:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सभी केंद्र
0000000000000000
रोजगार कार्यालय के इंटरव्यू में चयनितों के साथ धोखा
0 तिरुपति इंटरप्राइजेज नामक कंपनी अभ्यर्थियों से 350-3500 रुपये लेकर फरार
0 25 अप्रैल को हुए साक्षात्कार के आधार पर 179 युवाओं का हुआ था चयन
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। रोजगार कार्यालय पर आयोजित साक्षात्कार में सफल युवा भी धोखाधड़ी का शिकार हुए हैं। तिरुपति इंटरप्राइजेज नामक कंपनी अभ्यर्थियों से 3500-3500 रुपये लेकर फरार हो गई। कंपनी ने 25 अप्रैल को इंटरव्यू के माध्यम से 179 युवाओं का चयन किया था। चयनितों का कहना है कि वाराणसी स्थिति कंपनी कार्यालय पर अब ताला लगा है।
पीड़ित युवा त्रिभुवन सिंह, हरीशंकर, पंकज पांडेय, चंद्रभान प्रताप सिंह आदि अभ्यर्थियों का कहना है कि कंपनी मूलत: गुड़गांव की है। वाराणसी में भी उसका कार्यालय है। उन्होंने बताया कि सभी चयनितों को 15 से 20 मई के बीच ऑफर लेटर भेजा गया। उन्हें 20 से 30 मई के बीच कंपनी के वाराणसी कार्यालय में बुलाया गया और साक्षात्कार के नाम पर 3500 रुपये लिए गए। इसके बाद कंपनी पांच जून को ज्वानिंग के लिए बुलाया लेकिन नौकरी नहीं दी। अभ्यर्थियों ने हंगामा किया तो कंपनी के प्रतिनिधि दफ्तर बंद करके भाग गए। उनका कहना है कि ऑफिस किराए के मकान में खुला था। अभ्यर्थियों का कहना है कि वे रोजगार कार्यालय के नाम पर इंटरव्यू में शामिल हुए थे लेकिन उन्हें धोखा मिला। युवाओं ने अधिवक्ता प्रदीप कुमार श्रीवास्तव से संपर्क किया। प्रदीप का कहना है कि युवाओं में भविष्य को लेकर घोर आशंका और निराशा है। वहीं रोजगार कार्यालय के आरसी श्रीवास्तव का कहना है कि इस कंपनी के बारे में अभी वह कुछ नहीं बता सकते। डॉक्यूमेंट देखने के बाद ही कुछ बताने की स्थिति में होंगे।