फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   वाराणसी से आई विवाहिता से कार में दुष्कर्म

वाराणसी से आई विवाहिता से कार में दुष्कर्म

Sun, 24 Mar 2019 07:39 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2019 07:39 PM IST
विज्ञापन
वाराणसी से आई विवाहिता से कार में दुष्कर्म
वाराणसी के ध्यानार्थ
विज्ञापन

0000000000000000000

वाराणसी से आई विवाहिता से कार में दुष्कर्म
चालक पर आरोप, नशीला पदार्थ खिलाकर की दरिंदगी
सिविल लाइंस थाने में दर्ज हुआ केस, आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। सिविल लाइंस में वाराणसी से आई विवाहिता से कार में दुष्कर्म किया गया। आरोप है कि चालक ने नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दरिंदगी की। पुलिस ने बताया कि पति की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मुगलसराय, चंदौली की रहने वाली 28 वर्षीय विवाहिता के पति का आरोप है कि उसकी पत्नी की बुआ शहर में रहती हैं। उनके घर जाने के लिए 23 मार्च को उसकी पत्नी निकलीं। रविवार को उसे सूचना मिली कि उसकी पत्नी एसआरएन अस्पताल में भर्ती है। अस्पताल पहुंचने पर पत्नी ने बताया कि वाराणसी पहुंचने पर रोडवेज बस अड्डे के सामने ही इंडिगो कार खड़ी मिली। इसमें तीन सवारियां पहले से बैठी थीं। पूछने पर चालक ने बताया कि गाड़ी प्रयागराज जाएगी, जिस पर वह भी उसमें सवार हो गई। रास्ते में अन्य सवारियां उतर गईं। रास्ते में चालक ने उसे चिप्स खिलाए, जिसके बाद वह बेहोश हो गई। इसके बाद सिविल लाइंस में फायर स्टेशन के पास ले जाकर गाड़ी के भीतर ही दुष्कर्म किया। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने अपना नाम महेश पाल निवासी गाजीपुर बताया है। उसकी गाड़ी भी बरामद कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed