फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   आश्रम संचालक पर रेप के आरोप में एफआईआर दर्ज

आश्रम संचालक पर रेप के आरोप में एफआईआर दर्ज

Thu, 22 Nov 2018 01:52 AM IST
Updated Thu, 22 Nov 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
आश्रम संचालक पर रेप के आरोप में एफआईआर दर्ज
आश्रम संचालक पर रेप के
विज्ञापन

आरोप में एफआईआर दर्ज
0 बेटी की तहरीर पर कर्नलगंज थाने में दर्ज हुआ मुकदमा
0 आश्रम के चार अन्य सहयोगियों के खिलाफ भी रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। झूंसी स्थित एक आश्रम संचालक और उसके चार सहयोगियों के खिलाफ कर्नलगंज पुलिस ने रेप के आरोप में बुधवार को एफआईआर दर्ज कर ली। संचालक पर रेप का आरोप उसकी बेटी ने ही लगाया है। युवती का आरोप है उसके पिता ने कई वर्षों तक उसे बंधक बनाकर रखा और उसके साथ दुराचार किया। पुलिस ने युवती को एफआईआर दर्ज कराने के लिए पहले झूंसी थाने भेजा था, लेकिन युवती ने वहां एफआईआर दर्ज कराने से इंकार कर दिया। उसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर कर्नलगंज थाने में मामला दर्ज कराया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

युवती मंगलवार की देर रात बदहवास हाल में कर्नलगंज थाने पहुंची थी। युवती खुद को एक चर्चित संत की पुत्री बताते हुए उस पर रेप का आरोप लगा रही थी। उसने पुलिस को बताया कि उसके पिता ने उसको कई वर्षों से आश्रम में ही बंधक बना रखा है। पिता उसको न कहीं आने-जाने देते हैं और न किसी से बात करने की छूट है। मंगलवार रात किसी तरह वह आश्रम से भाग निकली। उसका आरोप है कि पिता के गुर्गे ने उसका पीछा किया। वह किसी तरह कनर्लगंज थाने पहुंची। उसके आरोप सुनकर पुलिसकर्मी भी सकते में आ गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिसकर्मियों ने तत्काल इससे वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया। इसके बाद उसे सुरक्षा व्यवस्था के बीच झूंसी थाने भेजा गया, लेकिन युवती ने वहां एफआईआर दर्ज कराने से इंकार कर दिया। उसके बाद पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर कर्नलगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया। इंस्पेक्टर कर्नलगंज सत्येंद्र सिंह के मुताबिक आश्रम संचालक समेत उसके चार अन्य सहयोगियों के खिलाफ भी अभियोग पंजीकृत किया गया है। जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed