फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   शिक्षक को लगी गोली

शिक्षक को लगी गोली

Mon, 04 Mar 2019 08:10 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2019 08:10 PM IST
विज्ञापन
शिक्षक को लगी गोली
फोटो- 40, 41
विज्ञापन

शादी समारोह से घर जा रहे शिक्षक को लगी गोली
सीएचसी से एसआरएन के लिए रेफर, भोर में तीन बजे घर के पास ही हुई घटना
अमर उजाला ब्यूरो
कुंडा। शादी समारोह से घर जा रहे शिक्षक को रास्ते में गोली लग गई। परिजन जल्दबाजी में उन्हें कुंडा सीएचसी लाए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें प्रयागराज एसआरएन के लिए रेफर कर दिया।
हथिगवां थाना क्षेत्र के राजेश त्रिपाठी (46) पुत्र गजा प्रसाद त्रिपाठी टीपी इंटर कालेज में शिक्षक हैं। रविवार की रात विद्यालय में आयोजित 101 कन्याओं के शादी समारोह में वह शामिल हुए थे। रात के ढाई बजे के करीब वह विद्यालय से घर के लिए निकले थे। उनके पीछे दूसरी बाइक पर उनके विद्यालय के ही एक शिक्षक थे। वह घर पहुंचे तो उनकी बनियान और शर्ट खून से रंग गई थी। वहां उन्होंने कपड़े उतारे तो परिजन चीखने लगे। शोरशराबे पर आसपास के लोग इकट्ठे हो गए। इसके बाद उन्हें कुंडा सीएचसी ले जाया गया। माना जा रहा है कि हथिगवां के सुआनारी गांव के पास उन्हें गोली मारी गई। उधर, अस्पताल में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें प्रयाराज एसआरएन के लिए रेफर कर दिया गया। एसआरएन में आपरेशन करके उनकी गोली बाहर निकाली गई। अभी इस मामले में थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन



फोटो- 42
ट्रक से टकराकर कार पलटी, सात लोग घायल
हाइवे पर भोर में हुई घटना, पुलिस ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल
कुंडा। प्रयागराज- लखनऊ रोड पर एक कार ट्रक से टकरा गई। इसमें कार तो पलटी ही ट्रक भी किनारे जाकर पलट गया। इससे इसमें बैठे सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को रात में ही प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मझिल गांव में तिरंगा तिराहा पर एक कार ट्रक से टकरा गई। इससे ट्रक और कार दोनों गड्ढे में पलट गए। इसमें बैठे अवधेश यादव (26) पुत्र हीरालाल, सूरज गुप्ता (35) पुत्र मुन्नालाल, वर्षा (22) पुत्री प्रेम कुमार गुप्ता, खुशबू (14) पुत्री कृष्ण कुमार गुप्ता, रिती (35) पत्नी गौरव गुप्ता, सुभाषिनी (50) पत्नी राजीव गुप्ता, नीरू गुप्ता (45) पत्नी कृष्ण कुमार गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। पास में ही मौजूद ढाबे के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को कुंडा सीएचसी ले आई। इसमें सभी की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें एसआरएन के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed