फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   आशनाई में युवक की पीटकर हत्या

आशनाई में युवक की पीटकर हत्या

Wed, 20 Jun 2018 02:00 AM IST
Updated Wed, 20 Jun 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
आशनाई में युवक की पीटकर हत्या
आशनाई में युवक की पीटकर हत्या
विज्ञापन

लड़की से मिलने उसके घर में घुसा था, घर वालों ने देखा तो मचा हंगामा
लड़की के दो भाई हिरासत में, पिता की तलाश में दबिश
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। कैंट थाना क्षेत्र के उंचवागढ़ी इलाके में सोमवार की रात एक युवक की लाठी डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई। उसके सिर पर पत्थरों से भी वार किए गए। पुलिस के मुताबिक उसकी हत्या आशनाई में हुई। रात में वह किसी लड़की से मिलने उसके घर में घुसा तो परिजनों को पता चल गया। उन लोगों ने ही पीटकर हत्या कर दी है। लड़की के दो भाई हिरासत में हैं। पिता की तलाश में दबिश दी जा रही है।

कैंट के उंचवागढ़ी का रहने वाला हुसैन अली उर्फ काजू (27) वेल्डिंग का काम करने के अलावा पुताई और टेंपो चलाने का भी काम करता था। मंगलवार तड़के उसकी लाश उंचवागढ़ी में इमामबाड़े के पास मिली। उसके शरीर पर लाठी डंडे और ईट पत्थरों के निशान थे। उसकी पीटकर हत्या की गई थी घर वालों को सूचना मिली तो वे रोते-बिलखते हुए पहुंच गए। काजू के भाई एजाज ने इमामबाड़े के पास रहने वाले एक परिवार के तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी, जिसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। पुलिस ने दो भाइयों को हिरासत में लिया है। पिता की तलाश की जा रही है। इंस्पेक्टर कैंट आरएस रावत ने बताया कि जांच में पता चला है कि हत्या आशनाई में हुई है। काजू इमामबाड़ा के पास रहने वाले एक परिवार की नाबालिग लड़की से मिलता जुलता था। लड़की के घर वालों का आरोप था कि वह छेड़खानी करता था। इस कारण पहले भी कई बार काजू और लड़की के घर वालों में झगड़ा हो चुका था। पुलिस ने आशंका जताई है कि सोमवार की रात भी काजू 11 बजे के बाद अपने घर से निकला। वह लड़की के घर गया होगा तभी उसके परिवार वाले जग गए। इसके बाद लाठी डंडे से उसकी हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed