फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   सरिया एजेंसी का गार्ड भी संदेह के घेरे में

सरिया एजेंसी का गार्ड भी संदेह के घेरे में

Thu, 03 May 2018 01:08 AM IST
Updated Thu, 03 May 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
सरिया एजेंसी का गार्ड भी संदेह के घेरे में
सरिया एजेंसी के गार्ड को पुलिस ने उठाया, घंटों पूछताछ
विज्ञापन

बैंक के पीछे है स्थित, घटना वाली रात ड्यूटी पर था तैनात
छह दिन से गायब एक और गार्ड पर पुलिस की नजर
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
यूको बैंक में करोड़ों की चोरी के मामले में पुलिस ने सिविल लाइंस स्थित एक सरिया एजेंसी के गार्ड को हिरासत में लिया है। उससे घंटों पूछताछ की गई है। दरअसल, घटना वाली रात वह ड्यूटी पर था। खास बात यह कि एजेंसी बैंक के पीछे स्थित है। उधर, एक कार शोरूम में कुछ दिनों पहले ही तैनात हुआ गार्ड भी शक के घेरे में है, जो पिछले छह दिन से गायब है।
सिविल लाइंस में जिस जगह यूको बैंक स्थित है, उसके ठीक पीछे एक सरिया एजेंसी है। जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि इस एजेंसी पर रात में एक गार्ड तैनात रहता है। पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला कि घटना वाली रात यानी 29 अप्रैल को भी वह गार्ड ड्यूटी पर था। आशंका है कि बैंक के भीतर घुसने के लिए बदमाशों ने बगल स्थित रास्ते को अपनाया, ऐसे में पुलिस ने गार्ड से भी पूछताछ की। पुलिस सूत्रों की मानें तो फिलहाल गार्ड का यही कहना है कि उसने किसी को वहां आते नहीं देखा। हालांकि उससे पूछताछ जारी है। उधर एक और चौंकाने वाली जानकारी पुलिस को मिली है। पता चला है कि बैंक के बगल स्थित एक शोरूम में कुछ दिनों पहले ही एक नए गार्ड की तैनाती हुई थी। लेकिन वह पिछले छह दिनों से ड्यूटी पर नहीं आया है। एक और खास बात यह है कि शोरूम और सरिया एजेंसी पर तैनात दोनों गार्ड एक ही एजेंसी के हैं। यही वजह है कि पुलिस के घेर में दोनों गार्ड भी हैं। सूत्रों की मानें तो पुलिस ड्यूटी से गायब चल रहे गार्ड के बारे में जानकारी हासिल करने में जुटी हुई है। उधर अब संबंधित सिक्योरिटी एजेंसी के मैनेजर से भी पूछताछ की तैयारी है। सिविल लाइंस इंस्पेक्टर शिवमंगल सिंह ने बताया कि हर एंगल पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन



दो बैंककर्मी छुट्टी पर, पुलिस ने की पूछताछ
बुधवार को जांच पड़ताल के दौरान पुलिस को जानकारी हुई कि बैंक के दो कर्मचारी छुट्टी पर हैं। इनमें से एक गार्ड है, जो पिछले एक महीने से गायब है। वहीं दूसरा लॉकर ऑपरेशन इंचार्ज और बैंक के सेकंड अफसर अमृतराज हैं। पुलिस पूछताछ करने गार्ड के घर पहुंची तो उसकी पत्नी ने बताया कि वह बीमार चल रहा है। उधर बैंक कर्मचारियों ने पुलिस को बताया कि तीन दिन की छुट्टी पड़ने के कारण अमृतराज 27 फरवरी को काम करने के बाद बिहार स्थित अपने घर चले गए थे। उन्हें मंगलवार को घर से आना था। कुछ व्यक्तिगत काम के चलते उन्होंने दो दिन का और अवकाश लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed