फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   एयरफोर्स परिसर में घुसा संदिग् ध, भेजा गया जेल

एयरफोर्स परिसर में घुसा संदिग् ध, भेजा गया जेल

Mon, 01 Oct 2018 01:24 AM IST
Updated Mon, 01 Oct 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
एयरफोर्स परिसर में घुसा संदिग्
ध, भेजा गया जेल
एयरफोर्स परिसर में घुसा संदिग्ध, गिरफ्तार
विज्ञापन

धूमनगंज के बम्हरौली का मामला, भेजा गया जेल
बिहार का रहने वाला, पुलिस ने बताया विक्षिप्त
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। धूमनगंज के बम्हरौली स्थित एयरफोर्स स्टेशन परिसर में संदिग्ध युवक घुस आया। जानकारी पर एयरफोर्स के जवानों ने उसे दबोच कर सूचना दी तो पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी मानसिक रूप से कमजोर लग रहा था।

घटना शनिवार सुबह आठ बजे के करीब हुई। पुलिस के मुताबिक, वायु सेना स्टेशन बम्हरौली के वारंट ऑफिसर कमल नयन शर्मा ने बताया कि परिसर में तकनीकी क्षेत्र के भीतर पोस्ट नंबर 12 से 13 के बीच एक संदिग्ध युवक को घूमते हुए पकड़ा गया। डीएससी गार्ड सिपाही मदनलाल ने पूछताछ की तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। पूछताछ में उसने अपना नाम मो. शरूफ(19) उर्फ शाहरुख पुत्र अफजल बताया। साथ ही कहा कि वह बिहार के भागलपुर स्थित कुंडल जलगांव जिला जगदीशपुर का रहने वाला है। आरोप लगाया कि युवक परिसर की चहारदिवारी फांदकर भीतर आया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान युवक ने बताया कि वह मुंबई जाने के लिए घर से निकला था और ट्रेन से दो दिन पहले शहर आया। इससे ज्यादा वह कुछ नहीं बता सका। पुलिस का कहना है कि वह मानसिक रूप से कमजोर लग रहा था। बता दें कि एयरफोर्स परिसर में अनाधिकृत रूप से संदिग्ध युवकों के घुसने का यह तीसरा मामला है। इससे पहले प्रतापगढ़ व सागर निवासी दो युवकों को भी इसी आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed