{"_id":"5ad263e84f1c1b87098b490b","slug":"31523737576-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानदार को गोली मारने वाले दो बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकानदार को गोली मारने वाले दो बदमाश गिरफ्तार
Updated Sun, 15 Apr 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुकानदार को गोली मारने वाले दो बदमाश गिरफ्तार
ओमगायत्री नगर में हुई थी घटना, रंगदारी न देने पर की थी वारदात
पुलिस ने दोनों को भेजा जेल, तमंचा व कारतूस बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
कर्नलगंज के ओम गायत्री नगर में रंगदारी न देने पर दुकानदार को गोली मारने के आरोपी दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से तमंचा व कारतूस भी बरामद किया गया है। उधर, घायल दुकानदार की हालत खतरे से बाहर है।
पंकज मौर्य(25) पुत्र छोटे लाल ओमगायत्री नगर में रहता है। घर से कुछ दूरी पर संगम चौराहे के पास ही उसकी पान व मोबाइल रिचार्ज की दुकान है। शुक्रवार शाम करीब तीन बजे सलोरी निवासी अभिषेक उर्फ अंशू तिवारी अपने एक साथी के साथ पंकज की दुकान पर पहुंचा। पंकज का आरोप है कि उससे रंगदारी मांगी गई। इंकार करने पर फायर कर दिया गया। हाथ में गोली लगने पर पंकज चीखा तो आसपास के लोग जुटने लगे। इस पर बदमाश असलहा लहराते हुए भाग निकले। पंकज को एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया। भुक्तभोगी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। पुलिस ने बताय कि मुखबिर से सूचना मिली कि वारदात में शामिल दोनों आरोपी पॉवर हाउस के पास मौजूद हैं। इस पर ईश्वरशरण चौकी इंचार्ज दुर्गविजय सिंह ने घेराबंदी कर उन्हें दबोच लिया। इनमें अभिषेक उर्फ अंशू और उसका साथी अंकित शुक्ला शामिल है। तलाश में उनके पास से तमंचा व कारतूस बरामद किए गए। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया।