{"_id":"5bd0cb2fbdec2217277cc981","slug":"28-arrested-from-outside-schools","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों के बाहर से पकड़े गए 28 मनचले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूलों के बाहर से पकड़े गए 28 मनचले
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
Updated Thu, 25 Oct 2018 01:31 AM IST
विज्ञापन
प्रयागराज
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिविल लाइंस पुलिस ने बुधवार को एंटी रोमियो अभियान चलाते हुए लड़कियों के स्कूलों के बाहर से 28 मनचलों को पकड़ा। इनमें अधिकांश किशोर थे। इन सभी को थाने लाया गया, जहां इनके अभिभावकों को बुलाया गया। अभिभावकों के भरोसा दिलाए जाने के बाद इन किशोरों को घर जाने दिया गया।
एंटी रोमियो दस्ता सीओ सिविल लाइंस श्रीचंद्र, इंस्पेक्टर शिवमंगल सिंह की अगुवाई में दोपहर करीब एक बजे अचानक गर्ल्स हाईस्कूल के पास पहुंचा। यहां चौराहे पर ही करीब आधा दर्जन किशोर छात्र अपनी मोटर साइकिल एवं स्कूटी लिए खड़े थे। पुलिस की पूछताछ में कोई वहां होने का कारण नहीं बता सका। इन सभी को पुलिस पकड़कर थाने ले गई। दस्ते ने स्कूल के उत्तरी गेट एवं पश्चिमी गेट से भी स्कूली छात्रों की धरपकड़ की। इसी तरह बिशप जानसन स्कूल के बाहर से पुलिस ने कई मनचलों को पकड़ा। इन दोनों जगहों से कुल 28 मनचले पकड़े गए। सभी के किशोरवय होने के चलते उनके अभिभावकों को बुलाया गया। अधिकांश व्यवसायी परिवार से जुड़े हैं। कुछ को छुड़वाने अधिवक्ता भी थाने पहुंचे। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस के मुताबिक अभिभावकों से मुचलका भरवाकर सभी को जाने दिया गया।
सिविल लाइंस स्थित बिशप जानसन स्कूल के छात्रों का दो गुट बुधवार दोपहर क्लाइव रोड चौराहे पर भिड़ गया। दोनों पक्षों के करीब एक दर्जन छात्रों के बीच जमकर मारपीट शुरू हो गई। सड़क पर छात्रों की अराजकता से आसपास अफरातफरी फैल गई। छात्रों का आक्रामक रवैया देखकर वहां मौजूद किसी भी शख्स की बीचबचाव की हिम्मत नहीं पड़ी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोपहर करीब सवा एक बजे विद्यालय में दसवीं के कुछ छात्र सिविल लाइंस, क्लाइव रोड चौराहे पर खड़े हुए थे। उनके साथ करीब आधा दर्जन अन्य छात्र भी थे। उसके थोड़ी देर बाद बिशप जानसन स्कूल के कुछ और लड़के वहां आ धमके। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट शुरू हो गई।
विज्ञापन
मारपीट के बीच एक छात्र की जमकर पिटाई की गई। बीच चौराहे पर हो रही मारपीट की सूचना किसी ने सिविल लाइंस पुलिस को दे दी। थोड़ी देर में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देखते ही झगड़ रहे छात्रों ने भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उनमें से आठ छात्रों को पकड़ लिया और थाने ले गई। थाने पहुंचकर पुलिस ने पकड़े गए छात्रों के अभिभावकों को थाने बुलवाया। अभिभावकों से मुचलका भरवाकर आरोपी छात्रों को छोड़ दिया गया। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस शिवमंगल सिंह के मुताबिक छात्रों का कॉलेज के भीतर सहपाठी को लेकर विवाद हो गया था। उसी के बाद दोनों पक्षों में मारपीट हुई। उधर, कॉलेज के प्रधानाचार्य विशाल सिंह ने घटना की जानकारी से इंकार किया है। उनका कहना है कि विद्यालय खुलने पर वह इसके बारे में पता करेंगे और अराजकता फैलाने के दोषी छात्रों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।