{"_id":"570180374f1c1b6e2bc811ce","slug":"25-million-ransom-for-the-kidnapped-nephew-uncle-had","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 लाख फिरौती के लिए मामा ने किया था भांजे को अगवा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
25 लाख फिरौती के लिए मामा ने किया था भांजे को अगवा
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Mon, 04 Apr 2016 02:23 AM IST
विज्ञापन
kidnapping
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पच्चीस लाख रुपये फिरौती के लिए मामा ने ही छठवीं में पढ़ने वाले सगे भांजे आशुतोष सिंह (11) को अगवा कर लिया। अपहरण की यह सनसनीखेज घटना शनिवार दोपहर की है। जब छात्र भदोही जिले के सीतामढ़ी में स्थित दयावंती पुंज मॉडल स्कूल से पढ़कर अपने घर धनतुलसी लौट रहा था। रास्ते में मामा ने साजिश के तहत दोस्तों के जरिए भांजे को अगवा कर लिया। छात्र स्कूल से घर नहीं पहुंचा तो खलबली मची। सूचना पाकर भदोही जिले की कोइरौना पुलिस सक्रिय हुई। कुछ देर बाद छात्र के मां के मोबाइल पर 25 लाख फिरौती का फोन आ गया। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि छात्र अपने मामा के साथ आखिरी बार दिखा था। घटना में मामा की भूमिका संदिग्ध देख पुलिस ने सख्ती की तो वह टूट गया। मामा से सूचना पाकर हरकत में आई पुलिस ने छात्र को बरामद कर लिया।
भदोही जिले के कोइरौना थाना क्षेत्र के धनतुलसी के अरविंद सिंह उर्फ कल्लू सिंह का मुंबई में कारोबार है। उनकी ससुराल हंडिया के ढोकरी इलाके में है। कल्लू का बेटा आशुतोष सिंह सीतामढ़ी के दयावंती पुंज मॉडल स्कूल में छठवीं का छात्र है। वह शनिवार को घर से स्कूल के लिए निकला था। छुट्टी के बाद वह घर लौट रहा था। घर के नजदीक ही बाइक सवार बदमाशों ने उसे अगवा कर लिया। काफी देर तक इंतजार के बाद छात्र घर नहीं पहुंचा तो परिजन खोजबीन करने निकले, लेकिन छात्र का कुछ पता नहीं चला।
तब कोइरौना पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस छानबीन कर ही रही थी कि आशुतोष की मां रेखा सिंह के मोबाइल पर अपहरणकर्ताओं का फोन आ गया। बदमाशों ने फोन पर धमकाया कि आशुतोष उनके कब्जे में है। बेटे को सुरक्षित चाहते हैं तो 25 लाख रुपये का इंतजाम कर लो। फिरौती का फोन आने के बाद पुलिस चौकन्ना हो गई। पूछताछ में पता चला कि छात्र आखिरी बार मामा लल्ला सिंह के साथ देखा गया था। तब मामा लल्ला को फोन कर बुलाया गया। लल्ला सिंह बहन का फोन आने के बाद पहुंच तो गया, लेकिन वह पुलिस को गुमराह कर रहा था। सर्विलांस और मोबाइल की सीडीआर के बाद उसकी पोल खुल गई। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो वह टूट गया। उसने अपहरण की कहानी बता दी।
विज्ञापन
आरोपी मामा ने बताया कि रुपये की खातिर उसने भांजे के अपहरण की साजिश रची। उसे पता था कि बहन और बहनोई बेटे के लिए 25 लाख रुपये फिरौती दे सकते हैं। उससे पूछताछ के बाद भदोही पुलिस ने शनिवार देर रात हंडिया के ढोकरी गांव में दबिश देकर पंकज सिंह को पकड़ लिया। उसकी निशानदेही पर कोहड़ार घाट इलाके के एक मकान से छात्र आशुतोष सिंह को बरामद कर लिया गया। एसओ कोइरौना हरिवंश सिंह यादव ने बताया कि छात्र का 25 लाख रुपये फिरौती के लिए अपहरण हुआ था। मामा लल्ला सिंह और उसके तीन साथी प्रमोद, पंकज और रजनीश को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।