{"_id":"5c02da46bdec2241836bb14a","slug":"21543690822-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने गृहस्वामिनी को पीटा, उठा ले गए अनाज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों ने गृहस्वामिनी को पीटा, उठा ले गए अनाज
Updated Sun, 02 Dec 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के बरुआ गांव में शुक्रवार रात बेखौफ बदमाशों ने घर में घुसकर एक महिला को पीटा। इसके बाद भी महिला ने चाभी नहीं दी तो अनाज लेकर फरार हो गए। इलाके के धवाड़ा गांव में एक सूने घर से भी चोरों ने हजारों का गहना पार कर दिया। वहीं, कोखराज इलाके में एक ज्वैलरी की दुकान से भी चोरों ने हजारों का माल उठा दिया।
बरुआ गांव की सुकन्या देवी ने बताया कि शुक्रवार रात खाने के बाद वह और उसके परिवार के सदस्य सो गए। इस दौरान दीवार फांदकर करीब पांच बदमाश भीतर घुस आए। बदमाशों ने सुकन्या से चाभी मांगी। नहीं देने पर उसकी पिटाई शुरू कर दी। चीख-पुकार पर परिवार के सदस्य जागे तो उन्हें कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद करीब पांच बोरी अनाज लेकर असलहा लहराते हुए फरार हो गए। इसी तरह धवाड़ा निवासी धर्मराज कई साल से परिवार सहित प्रयागराज में रहते हैं।
रात को उनके सूने घर से सेंध काटकर चोरों ने तकरीबन 70 हजार रुपया का गहना पार कर दिया। सुबह घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। मामले में पश्चिमशरीरा एसओ संजय गुप्ता का कहना है कि चोरों की तलाश की जा रही है। जल्द ही दोनों घटनाओं का खुलासा कर दिया जाएगा। ऐसे ही कोखराज के चमंधा निवासी कामता प्रसाद ने चाकवन चौराहे पर ज्वैलरी की दुकान खोल रखी है। शुक्रवार रात शटर तोड़कर उसकी दुकान से चोरों ने करीब पांच हजार रुपया नगद, दो तोला सोना और दो किलो चांदी के गहने उठा ले गए। कारोबारी ने अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दे दी है।