फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   दमन और दीव में हत्या कर भागा आरोपी गिरफ्तार

दमन और दीव में हत्या कर भागा आरोपी गिरफ्तार

Sun, 03 Jun 2018 01:24 AM IST
Updated Sun, 03 Jun 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
दमन और दीव में हत्या कर भागा आरोपी गिरफ्तार
दमन और दीव में डबल मर्डर का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

एसटीएफ ने हाईकोर्ट हनुमान मंदिर के पास से पकड़ा
अवैध शराब और स्क्रैप के धंधे को लेकर हुई थी गैंगवार
इलाहाबाद। एसटीएफ ने शनिवार को दमन और दीव में बार के अंदर डबल मर्डर कर भागे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। दमन पुलिस उसकी तलाश में इलाहाबाद आई थी। दमन और दीव में अवैध शराब और स्क्रैप के धंधे को लेकर गैंगवार हो गया था। दोनों हत्याएं उसी मामले में हुई थीं।

एसटीएफ ने दमन और दीव पुलिस के साथ शनिवार को हाईकोर्ट हनुमान मंदिर के पास मो. मोअज्जम निवासी मुबारकपुर नवाबगंज को गिरफ्तार कर लिया। दमन में एक अप्रैल 2018 को स्क्रैप और अवैध का अवैध काम करने वाले अजय पटले और उसके धीरेंद्र की हत्या हुई थी। मोअज्जम उसी मामले वांटेड था। उसे पकड़ने वाले इंस्पेक्टर अतुल सिंह ने बताया कि मुबारकपुर का रहने वाला मोअज्जजम 2008 में अहमदाबाद चला गया था। वहां पर पहले वह खलासी फिर ट्रक ड्राइविंग का काम करने लगा। यहीं पर उसकी मुलाकात शमशाद उर्फ समीर से हुई। समीर प्रतापगढ़ के पट्टी का रहने वाला है। समीर, जय प्रकाश पांडेय उर्फ पकया और साजिद अली उर्फ मंगता के ट्रकों को चलाता था। पकया और मंगता दोनों ही अवैध शराब और स्क्रैप का धंधा करते थे। मोअज्जम भी इसी गिरोह के साथ मिलकर स्क्रैप और अवैध शराब की तस्करी का काम करने लगा। इसी बीच 2014 में स्क्रैप का काम करने वाले दूसरे गिरोह के मुखिया अजय पटेल से पकया गिरोह का झगड़ा हो गया। मामला गैंगवार में तब्दील हो गया। लड़ाई झगड़े के बीच एक दिन अजय पटेल ने पकया के खास आदमी दीपक की हत्या कर दी। इसके बाद जब वह जेल से छूटा तो पकया और साजिद ने मोअज्जम को अजय पटेल की हत्या की सुपारी दी। इसी साल एक अप्रैल को अजय पटेल बार में शराब पी रहा था। सटीक मुखबिरी पर बार में घुसकर अजय और उसके दोस्त धीरेंद्र की हत्या कर दी गई। इस मामले में मोअज्जम के अलावा साजिद, जय प्रकाश पांडेय उर्फ पकया, शमशाद, छोटू, राहुल, नूर और रसीद के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed