फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   महिलाकर्मियों ने वरिष्ठ सहायक पर लगाया अभद्रता का आरोप

महिलाकर्मियों ने वरिष्ठ सहायक पर लगाया अभद्रता का आरोप

Mon, 30 Oct 2017 01:19 AM IST
Updated Mon, 30 Oct 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
महिलाकर्मियों ने वरिष्ठ सहायक पर लगाया अभद्रता का आरोप
महिला कर्मचारियों ने वरिष्ठ सहायक पर लगाया अभद्रता का आरोप
विज्ञापन

0 राज्य शिक्षा संस्थान की महिलाकर्मियों ने निदेशक राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद को लिखा पत्र
0 पत्र में लिखा डीडीआर कार्यालय के वरिष्ठ सहायक संस्थान में आकर कसते हैं अश्लील फब्तियां
0 शिकायत के बाद परिषद के संयुक्त शिक्षा निदेशक (प्रशिक्षण) ने प्राचार्य से किया जवाब तलब
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
राज्य शिक्षा संस्थान में महिला कर्मचारियों से अभद्रता, आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करने का मामला सामने आया है। महिला कर्मचारियों का आरोप है कि उप शिक्षा निदेशक (डीडीआर) कार्यालय के एक वरिष्ठ सहायक अनाधिकृत रूप से संस्थान में किसी भी समय आ जाते हैं और अमर्यादित एवं आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करते हैं। महिला कर्मचारियों को धमकी भी देते हैं। इस मामले में शिकायत के बाद राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद के संयुक्त शिक्षा निदेशक (प्रशिक्षण) डॉ. इश्तियाक अहमद ने राज्य शिक्षा संस्थान के प्राचार्य से जवाब तलब किया है।
इस संबंध में एक महिला कर्मचारी ने आयुक्त तथा परिषद कार्यालय को भी पत्र लिखा है, जिसमें आरोप लगाया गया कि उप शिक्षा निदेशक कार्यालय में वरिष्ठ सहायक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के साथ बैठकर ताश खेलते हैं। महिला का आरोप है कि संस्थान के एक पूर्व प्राचार्य एवं माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड के एक पूर्व सचिव का रिश्तेदार होने की धौंस दिखाते हुए वह उनके स्थानांतरण तथा देख लेने तक की धमकी देते हैं। शिकायती पत्र में कहा गया है कि सुबह के समय वरिष्ठ सहायक राज्य शिक्षा संस्थान के कुछ कर्मचारियों के साथ प्राचार्य कक्ष के बाहर बैठकर उपस्थिति दर्ज कराने वाली कर्मचारियों पर अश्लील फब्तियां कसते हुए भद्दे मजाक करते हैं। इस हरकत से महिलाएं मानसिक रूप से व्यथित एवं असुरक्षित महसूस करती हैं।
विज्ञापन

महिलाओं ने मामले की जांच कराके वरिष्ठ सहायक के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। पत्र के बाद डॉ. इश्तियाक अहमद ने संस्थान के प्राचार्य को 26 अक्तूबर को पत्र लिखकर इस मामले में अपना पक्ष रखते हुए एक सप्ताह के भीतर परिषद कार्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। प्राचार्य आनंद कर पांडेय का कहना है कि उन्हें संयुक्त शिक्षा निदेशक का पत्र दो दिन पहले मिला है। इसका जवाब जल्द भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed