फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   बच्ची का हाथ पकड़कर खींचा

बच्ची का हाथ पकड़कर खींचा

Thu, 22 Jun 2017 09:03 PM IST
Updated Thu, 22 Jun 2017 09:03 PM IST
विज्ञापन
बच्ची का हाथ पकड़कर खींचा
युवती का अश्लील वीडियो पति को दिखाया, शादी टूटी
विज्ञापन

टेम्पो चालक है आरोपी, उसके टेंपो से कॉलेज जाती थी पीड़िता, रिपोर्ट दर्ज
पहले भी करता था ब्लैकमेल, डर से घरवालों ने छह महीने पहले की थी शादी
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
जार्जटाउन थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती की शादी छह महीने में ही टूट गई। एक टेंपो चालक ने उसके पति को उसका एक अश्लील वीडियो भेज दिया। टेंपो चालक की ब्लैकमेलिंग के कारण घरवालों ने युवती की छह महीने पहले ही शादी की थी। शादी टूटने के बाद महीनों चुप रही युवती ने हिम्मत दिखाई और टेंपो चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी। अब पुलिस उसे ढूंढ रही है।
अल्लापुर की रहने वाली श्रेया (परिवर्तित नाम) पिछले साल तक एक कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी। घरवालों ने कालेज आने जाने के लिए टेंपो लगवाया था। आरोप है कि आने जाने के दौरान टेंपो चालक सोनू निवासी अल्लापुर ने उसकी धोखे से कुछ तस्वीरें उतार लीं और उन्हें एडिट कर अश्लील फोटो के साथ जोड़ दिया। बस इन्हीं फोटो को दिखाकर वह श्रेया को ब्लैकमेल करने लगा। अपनी बदनामी के डर से पहले तो श्रेया ने घर में कुछ नहीं बताया। धीरे-धीरे सोनू का मन बढ़ता गया और ब्लैकमेलिंग में उसने तीन चार दोस्तों को भी शामिल कर लिया। जब हद हो गई तो श्रेया ने सब कुछ घर में बता दिया। घरवाले भी हक्के-बक्के रह गए। उन्होंने बदनामी के डर से छह महीने पहले श्रेया की शादी कर दी। ब्लैकमेलर सोनू ने तब भी उसका पीछा नहीं छोड़ा। वह श्रेया पर उसके पास आने का दबाव बनाने लगा। धमकी दी कि अगर वह नहीं आई तो जान से मार देगा। जब वह नहीं मानी तो उसने अश्लील वीडियो को उसके पति को भेज दिया। इसके बाद घर में बवाल हो गया। दोनों की शादी टूट गई। मायके में आने के बाद 21 जून को श्रेया ने टेंपो चालक सोनू और उसके चार साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। इंस्पेक्टर राजकुमार शर्मा ने बताया कि टेंपो चालक अल्लापुर में रहता है। उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है। उसके पकड़े जाने के बाद साथियों का पता चल जाएगा।
विज्ञापन


नाबालिग का हाथ पकड़कर कमरे में खींचा
इलाहाबाद (ब्यूरो)। कीडगंज की नई बस्ती इलाके में बुधवार शाम नंदू यादव नाम के एक युवक ने पड़ोसी किरायेदार की नाबालिग बेटी का हाथ पकड़कर कमरे में खींच लिया। लड़की जब चीखने लगी तो उसने गला दबाकर बाहर फेंक दिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। एसओ कीडगंज पंकज सिंह ने बताया कि आरोपी नंदू यादव शराबी है। शराब पीकर उसने यह हरकत की। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उस पर छेड़खानी के साथ पाक्सो एक्ट की भी धाराएं लगाई गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed