फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   खबर

खबर

Thu, 15 Jun 2017 09:55 PM IST
Updated Thu, 15 Jun 2017 09:55 PM IST
विज्ञापन
खबर
चोर गिरोह की महिला सरगना समेत चार बंदी
विज्ञापन

- जंक्शन पर यात्रियों के मोबाइल चुरा रहे थे
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
उन्नाव से आकर इलाहाबाद जंक्शन पर यात्रियों के पर्स, मोबाइल चुराने वाले गिरोह की महिला सरगना और उसके तीन साथियों को रेलवे पुलिस ने दबोच लिया। उनकी तलाशी में चोरी के चार मोबाइल और नगदी मिली। इन लोगों ने कुबूला कि वे लंबे समय से महिला की आड़ में चोरी करते रहे हैं।

जीआरपी थाना प्रभारी मनोज सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह गश्त पर निकले सिपाहियों को खबर मिली कि एक संदिग्ध महिला प्लेटफार्म नंबर चार पर बैठी है। उसके साथ मौजूद एक लड़के समेत तीन लोगों को चोरी करते देखा गया है। इस सूचना पर जीआरपी टीम ने मौके पर जाकर महिला सिपाही से तलाशी कराई तो संदिग्ध महिला के पास चार मोबालि फोन मिले। पहले तो उसने गोलमोल जवाब दिया लेकिन सख्ती से पूछताछ में महिला ने कुबूला कि चारों मोबाइल फोन प्लेटफार्म पर यात्रियों की जेब से चुराए गए थे। चोरी के दो मोबाइल फोन कल ही 21 सौ रुपये में बेच दिए थे। बाकी पैसे खर्च हो गए। सिर्फ पांच सौ रुपये बचे हैं। महिला ने अपना नाम रुबीना बानो और पता शुक्लागंज उन्नाव बताया। उसके साथ गिरफ्तार नीरज सोनी, किशन माली और नाबालिग लड़का कृष भी उन्नाव में शुक्लागंज के रहने वाले हैं। रुबीना ने बताया कि वह कभी कानपुर तो कभी इलाहाबाद, प्रतापगढ़, वाराणसी स्टेशन जाकर प्लेटफार्म पर बैठ जाती थी। बाकी तीन लड़के प्लेटफार्मों पर यात्रियों की जेब से मोबाइल फोन चुराते थे। फिर वे मोबाइल कम पैसों में बेच देते। इन लोगों के खिलाफ जीआरपी ने केस लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed